फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dance: नवीन जिंदल की बेटी की शादी में एक साथ नजर आईं कंगना-महुआ और सुप्रिया, जमकर लगाए ठुमके; वीडियो वायरल

Sun, 07 Dec 2025 02:16 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

Dance: सांसद कंगना रनौत, महुआ मोइत्रा और सुप्रिया सुले भाजपा नेता नवीन जिंदल की बेटी की शादी में साथ-साथ डांस करती नजर आईं और उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। तीनों ने फिल्म ओम शांति ओम के गाने पर प्रस्तुति दी, जिसे देखकर लोग भी हैरान रह गए। 
विज्ञापन
विवाह समारोह में एक साथ डांस करते नजर आईं कंगना रनौत, सुप्रिया सुले और महुआ मोइत्रा - फोटो : एक्स/@Rodrigo60776560
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत, तृणमूल कांग्रेस पार्टी (टीएमसी) की सांसद महुआ मोइत्रा और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) की सांसद सुप्रिया सुले उद्योगपति से नेता बने नवीन जिंदल की बेटी की शादी के जश्न में डांस करते नजर आए।  तीनों ने फिल्म 'ओम शांति ओम' के एक लोकप्रिय गाने पर डांस किया। डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और लोग भी सभी को एक साथ नाचते देखकर हैरान हो रहे हैं।
विज्ञापन


वीडियो में 'दीवानी-दीवानी' गाने पर कंगना रनौत को महुआ मोइत्रा और सुप्रिया सुले के साथ डांस करते दिखाया गया है, जबकि नवीन जिंदल बीच में नजर आते हैं। 
 

ये भी पढ़ें: इंडिगो संकट पर संसदीय समिति सख्त, सभी निजी एयरलाइंस और DGCA के अधिकारियों को कर सकती है तलब
विज्ञापन
विज्ञापन


कंगना ने इस हफ्ते अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों के साथ डांस रिहर्सल की कुछ तस्वीरें भी साझा की थीं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक फोटो साझा की, जिसमें वह नवीन जिंदल, महुआ मोइत्रा और सुप्रिया सुले के साथ शादी के संगीत की रिहर्सल करती दिख रही हैं। उन्होंने फोटो के कैप्शन में लिखा, अपने साथी सांसदों के साथ फिल्मी क्षण, हा हा। नवीन जिंदल जी की बेटी के विवाह संगीत के लिए रिहर्सल।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें