समाजवादी पार्टी के पूर्व सदस्य और वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सासंद अमर सिंह राजनीति के जाने पहचाने और काफी चर्चित नाम हैं। देखिए उनका इंटरव्यू अमर उजाला डॉट कॉम पर लाइव। गौरतलब है कि अमर सिंह ने अपने एलान के मुताबिक गुरुवार को उत्तर प्रदेश के रामपुर में कहा था कि, 'मैं आ गया हूं, आजम मेरी कुर्बानी ले लें, लेकिन मेरी बेटियों को बख्श दें। अपनी बेटियों के लिए मैं कुर्बानी देने को तैयार हूं।'
उन्होंने कहा कि हिंदुत्व अभी बंटा हुआ है। हिंदुत्व अगर जाग गया तो आजम जैसे चरित्र के लोगों को रसगुल्ले की तरह लील जाएगा। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि हिंदुत्व से उनका मतलब सिर्फ हिंदू नहीं है, बल्कि इसमें राष्ट्र भक्त मुसलमान भी शामिल हैं। अमर सिंह ने कहा कि वह मुसलमान विरोधी नहीं है, लेकिन वैसे लोगों का विरोध जरूर करते हैं जो रहते तो हिंदुस्तान में हैं, लेकिन बात पाकिस्तान की करते हैं।