मायावती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरने के लिए आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत के बयान का इस्तेमाल किया। हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि भागवत ने यह बयान कब और कहां दिया।
मायावती ने रैली में कहा मोदी सरकार हर मोर्चे पर फेल है, वहीं आरएसएस के हेड हिंदू लोगों को बोल रहे हैं कि ज्यादा बच्चे पैदा करो। लेकिन उनके रोजी रोटी का इंतजाम भाजपा सरकार कहां से करेगी, अभी बच्चे कम हैं तो भूखे मर रहे हैं।
माना जा रहा है कि मायावती ने संघ प्रमुख के शनिवार को आगरा में ही एक कार्यक्रम में दिए गए बयान का संदर्भ लिया है। इसमें संघ प्रमुख ने एक शिक्षक के सवाल के जवाब में कहा था कि हिंदुओं को आबादी बढ़ाने से किसने रोका है।
अभी बच्चे कम हैं तब वह भूखे मर रहे हैं
- फोटो : ANI
मायावती ने रैली में कहा मोदी सरकार हर मोर्चे पर फेल है, वहीं आरएसएस के हेड हिंदू लोगों को बोल रहे हैं कि ज्यादा बच्चे पैदा करो। मैं आरएसएस के हेड को कहना चाहती हूं कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कहें कि दो से ज्यादा बच्चे तो हिंदू लोग पैदा कर लेंगे, लेकिन क्या वह उन्हें रोजी-रोटी दे पाएंगे।
वह रोजी-रोटी कहां से लाएंगे, अभी बच्चे कम हैं तब वह भूखे मर रहे हैं, रोजी -रोटी को मोहताज हैं। भाजपा सरकार उनके लिए रोटी का प्रबंध कहां से करेगी। बता दें, मोहन भागवत से शनिवार को आगरा में ही आगरा कॉलेज खेल मैदान पर आयोजित शिक्षक सम्मेलन में एक शिक्षक ने उनसे हिंदुओं के घटते जनसंख्या ग्राफ पर उनकी राय पूछी थी।
इस पर उन्होंने जवाब दिया था, ऐसा कोई कानून है क्या कि हिंदू जनसंख्या न बढ़ाएं। यह व्यवस्था का नहीं, समाज के वातावरण का प्रश्न है। किसी ने हिंदुओं को रोका नहीं है। उधर, मायावती के बयान पर आरएसएस के प्रांत प्रचार प्रमुख प्रदीप का कहना है कि भागवत ने एक शिक्षक की शंका का समाधान किया था। यह राजनीति का विषय नहीं है।