फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक के मुख्यमंत्री और भाजपा में डॉन की गिरफ्तारी को लेकर जुबानी जंग

Sat, 02 Feb 2019 08:23 PM IST
Trainee Trainee भाषा, बेंगलुरु
विज्ञापन
Ravi Pujari gang - फोटो : ANI
विज्ञापन

कर्नाटक भाजपा ने सेनेगल से अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी की गिरफ्तारी का श्रेय लेने के दावे को लेकर मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी पर शनिवार को निशाना साधा और उन्हें चुनौती दी कि राज्य में अपराधों को रोकने का थोड़ा साहस दिखाएं।

विज्ञापन


भाजपा ने कुमारस्वामी के लिए अन्ना(बड़े भाई) शब्द का इस्तेमाल करते हुए उन पर हमला बोला। मुख्यमंत्री के लिए आमतौर पर यह शब्द बोला जाता है।

पार्टी ने कांग्रेस विधायक जे एन गणेश को गिरफ्तार कर हिम्मत दिखाने को कहा जो पिछले करीब एक सप्ताह से फरार हैं। उन्होंने यहां एक रिसोर्ट में एक हाथापाई के दौरान विधायक आनंद सिंह पर कथित तौर पर हमला किया था जिसके बाद गणेश के खिलाफ हत्या का प्रयास करने का एक मामला दर्ज किया गया है।

भाजपा के हमले पर जवाब देते हुए कुमारस्वामी ने सवाल उठाया कि पार्टी ने पुजारी को उस समय गिरफ्तार क्यों नहीं कराया जब वह सत्ता में थी। उन्होंने कानून के मुताबिक गणेश के खिलाफ कारवाई करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुजारी के खिलाफ 2009 में एक हत्या मामले सहित 30 से अधिक मामले दर्ज हैं। उसे 19 जनवरी को सेनेगल से गिरफ्तार किया गया था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें