फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Waqf Act: अब मुसलमानों को समझाने में जुटी भाजपा, बड़े वर्ग का समर्थन चाहती है पार्टी

Mon, 05 May 2025 09:26 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मुसलमानों का दिल जीतने के लिए भाजपा उन्हीं एजेंडों को अपना रही है जिस पर कभी बहुत अधिक विरोध हुआ था, लेकिन इन मुद्दों पर कानून बनाने के बाद आज अल्पसंख्यक समाज का ही भला हो रहा है।
विज्ञापन
भाजपा का झंडा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वक्फ कानून को रद्द करने की मांग को लेकर सर्वोच्च न्यायालय में दाखिल की गई याचिकाओं पर अगली सुनवाई 15 मई को होगी। लेकिन इसी बीच भाजपा वक्फ मुद्दे पर पूरे देश में मुसलमानों का समर्थन हासिल करने के लिए अभियान चला रही है। उसके केंद्रीय नेता, प्रदेश अध्यक्ष और अन्य नेता मुसलमानों के बीच बैठकें कर उन्हें यह यकीन दिलाने की कोशिश कर रहे हैं कि वक्फ बोर्ड में संशोधन का कानून उनके हित के लिए है। आज भी अलग-अलग कार्यक्रम कर मुसलमानों के बीच वक्फ कानून को लेकर जागृति पैदा करने की कोशिश की गई।
विज्ञापन


मुसलमानों का दिल जीतने के लिए भाजपा उन्हीं एजेंडों को अपना रही है जिस पर कभी बहुत अधिक विरोध हुआ था, लेकिन इन मुद्दों पर कानून बनाने के बाद आज अल्पसंख्यक समाज का ही भला हो रहा है। भाजपा नेता मुसलमानों को यह समझा रहे हैं कि मुस्लिम मौलवियों और कांग्रेस के राजनीतिक गठजोड़ ने मुसलमानों को इस मुद्दे पर अंधकार में रखा। भाजपा ने मुसलमानों की नाराजगी का खतरा उठाने के बाद भी तीन तलाक को खत्म करने का कानूनी प्रावधान बनाया। 

तीन तलाक कानून लागू होने का यह परिणाम हुआ है कि इसके कारण आज मुसलमान समुदाय में तीन तलाक के मामले बिल्कुल घट गए हैं। इससे मुसलमान महिलाओं को लाभ मिला है और अब उन्हें परित्यक्त छोड़ने के मामले बहुत घटे हैं। भाजपा नेताओं का दावा है कि इसी तरह वक्फ बोर्ड के संशोधन का कानून लागू होने से गरीब मुसलमानों का भला होगा।  
विज्ञापन


दिल्ली में सोमवार को आयोजित अल्पसंख्यक प्रबुद्धजन सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि पूर्व की कांग्रेस सरकारें मुसलमानों के विकास का कोई ठोस मॉडल पेश नहीं कर सकीं। उन्होंने उनका वोट लिया, लेकिन उनके विकास के नाम पर उन्हें धर्म में उलझाकर रखा। लेकन वर्तमान केंद्र सरकार ने मुसलमानों की भलाई के लिए अलग-अलग कदम उठाए और उनका जमीनी विकास करने के लिए प्रयास किया।

उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में मोदी जी लगातार देश को एकजुटता प्रदान करने के उद्देश्य से प्रगतिशील कानून बनाते रहे हैं जिसमें सामाजिक  राजनीतिक सुदृढ़ीकरण के उद्देश्य से तीन तलाक, जीएसटी, धारा 370 और महिलाओं के 33% आरक्षण जैसे ऐतिहासिक कानून बना कर सबका साथ सबका विकास को साबित किया है। उन्होंने कहा कि इसी तरह वक्फ कानून लागू होने से मुसलमानों का ही भला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें