फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगस्ता वेस्टलैंड मामला : बिचौलिये मिशेल ने की तिहाड़ जेल में अलग सेल में रखने की मांग

Sat, 22 Dec 2018 05:39 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

अदालत ने 3600 करोड़ रुपये के वीवीआईपी चॉपर डील घूस केस में गिरफ्तार बिचौलिये ब्रिटिश नागरिक क्रिश्चियन मिशेल जेम्स की शनिवार को पेशी के लिए प्रोडक्शन वारंट जारी किया है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मिशेल की कस्टडी लेने के लिए कोर्ट में आवेदन दायर किया है। उधर, मिशेल ने आवेदन दायर कर कर जेल में अपनी जान को खतरा बताते हुए अलग सेल में रखने का आग्रह किया है। वह फिलहाल 28 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में है।

विज्ञापन


पटियाला हाउस अदालत के विशेष सीबीआई जज अरविंद कुमार ने ईडी के आवेदन पर तिहाड़ जेल प्रशासन को मिशेल को पेश करने का निर्देश दिया है। ईडी ने आवेदन में कहा है कि मिशेल चॉपर डील केस से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में आरोपी है। उसके खिलाफ आरोप पत्र भी दाखिल हो चुका है। उसके जांच में शामिल न होने पर अदालत कई बार उसका गिरफ्तारी वारंट जारी कर चुकी है। इस मामले में उससे पूछताछ करने की जरूरत है।

दूसरी ओर, कोर्ट ने मिशेल के आवेदन पर तिहाड़ जेल अधीक्षक को नोटिस जारी कर शनिवार को जवाब मांगा है। इस आवेदन में कहा गया है कि जिस सेल में उसे रखा गया है, वहां बंद अन्य आरोपी उससे इस केस के बारे में जानकारी मांगते हैं। इससे उसकी जान को खतरा भी हो सकता है। इसलिए जेल प्रशासन को उसे अलग सेल में रखने का निर्देश दिया जाए। कोर्ट मिशेल की जमानत पर भी शनिवार को फैसला सुना सकती है। 
विज्ञापन


उधर, अदालत ने इस मामले में आरोपी पूर्व वायु सेनाध्यक्ष एसपी त्यागी के खिलाफ जारी लुकआउट कार्नर (एलओसी) नोटिस को वापस लेने का निर्देश संबंधित विभाग को दिया है। उन्होंने अदालत से एलओसी वापस लेने का निर्देश देने का आग्रह किया था। एसपी त्यागी ने अदालत से अमेरिका जाने की अनुमति मांगी है। इस आवेदन पर भी सीबीआई को शनिवार को जवाब देना है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें