फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रवि शंकर प्रसाद: सैटेलाइट फोन के लिए जम्मू-कश्मीर में 200 स्थानों पर लगाए गए वीसैट

Tue, 11 Aug 2020 02:29 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर में डिजिटल सैटेलाइट फोन टर्मिनल के लिए राज्य के 200 ठिकानों पर वीसैट लगाए गए हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार सैन्य कर्मियों को सैटेलाइट फोन मुहैया कराएगी ताकि वह अपने परिजनों से बात कर सकें। रविशंकर प्रसाद ने बताया कि हमने 1,409 ठिकानों पर वीसैट लगाने की योजना बनाई है। जिन 200 स्थानों पर टर्मिनल लगाए गए हैं उनमें से 183 शुरू भी हो गए हैं।

विज्ञापन


जवानों को मुहैया कराएंगे सैटेलाइट फोन, ताकि परिजनों से बात कर सकें
उन्होंने कहा कि सेना के जवानों को सैटेलाइट फोन दिए जाएंगे ताकि वह पोस्ट पर तैनाती के दौरान परिजनों से बात कर पाएं। प्रसाद ने यह भी कहा कि सरकार जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, राजस्थान, उत्तराखंड और बिहार के 364 खुले गांवों को मोबाइल सेवा से जोड़ेगी। इसके लिए काम शुरू कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें