फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Puducherry BJP New President: आज पुडुचेरी भाजपा को मिलेगा नया अध्यक्ष; वीपी रामालिंगम का होगा निर्विरोध चुनाव

Mon, 30 Jun 2025 01:36 AM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुडुचेरी

सार

रामालिंगम ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत कांग्रेस से की थी। उन्होंने 2021 में भाजपा का दामन थामा, जब पार्टी एन. रंगासामी के नेतृत्व वाली सरकार में गठबंधन सहयोगी बनी थी। रामालिंगम उन तीन भाजपा नेताओं में शामिल थे, जिन्हें पुडुचेरी विधानसभा में नामित किया गया था।
विज्ञापन
पी रामलिंगम और जेपी नड्डा - फोटो : x/@RamalingamMla
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुडुचेरी भाजपा को सोमवार को नया अध्यक्ष मिलने जा रहा है। पूर्व नामित विधायक वी. पी. रामालिंगम 30 जून को निर्विरोध रूप से पार्टी अध्यक्ष चुने जाएंगे। रामालिंगम ने रविवार को इस पद के लिए नामांकन दाखिल किया और उनके अलावा किसी और ने नामांकन नहीं किया, जिससे उनका निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है। भाजपा इस समय एआईएनआरसी (ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस) के नेतृत्व वाली सरकार में गठबंधन सहयोगी है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


कांग्रेस से की थी राजनीतिक जीवन की शुरुआत
रामालिंगम (63 वर्षीय) ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत कांग्रेस से की थी। उन्होंने 2021 में भाजपा का दामन थामा, जब पार्टी एन. रंगासामी के नेतृत्व वाली सरकार में गठबंधन सहयोगी बनी थी। रामालिंगम उन तीन भाजपा नेताओं में शामिल थे, जिन्हें पुडुचेरी विधानसभा में नामित किया गया था। उनके साथ के. वेंकटेशन और आर. बी. अशोक बाबू भी नामित विधायक थे।  तीनों नामित विधायकों ने 27 जून को भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। पेशे से व्यवसायी और रियल एस्टेट कारोबारी रामालिंगम के पास तकनीकी क्षेत्र में डिप्लोमा है। उनके बड़े भाई वी. पी. शिवकोलुंधु कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं और वह पूर्व मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार में विधानसभा अध्यक्ष रह चुके हैं। रामालिंगम अब एस. सेल्वगणपति की जगह लेंगे, जो अब तक भाजपा की पुडुचेरी इकाई के अध्यक्ष थे।

पुडुचेरी की राजनीति में घटनाक्रम तेजी से बदल रहे
पुडुचेरी की राजनीति में इन दिनों घटनाक्रम तेजी से बदल रहे हैं। 27 जून को सरवनन कुमार ने अपने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसे स्वीकार कर लिया गया है। भाजपा सूत्रों के अनुसार, उनके स्थान पर नए मंत्री की नियुक्ति पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व से विचार-विमर्श के बाद की जाएगी। पुडुचेरी भाजपा इकाई ने तीन नामित विधायकों के इस्तीफे से खाली हुई सीटों को भरने के लिए तीन नामों की सिफारिश पार्टी हाईकमान को भेज दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें