फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BMC चुनाव: 52.17 फीसद मतदान, सचिन ने भी डाला वोट

Tue, 21 Feb 2017 06:45 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
अंजलि के साथ सचिन - फोटो : ANI
विज्ञापन
मुंबई की राजनीति का किंग कौन होगा? इसके लिए बीएमसी की 227 सीटों के लिए वोटिंग हो रही है। महाराष्ट्र में बीएमसी और नौ अन्य नगर पालिकाओं के लिए सुबह साढ़े सात बजे से वोटिंग शुरू हो गई। बता दें कि महाराष्ट्र के बाकी 9 नगर निगम और 11 जिला परिषदों के लिए वोटिंग हो रही है। 
विज्ञापन


दो बजे तक 31 फीसद मतदाताओं ने बीएमसी चुनावों के लिए वोट किया। इससे पहले बड़े राजनेताओं, बॉलीवुड एक्टर्स और अन्य सेलिब्रिटीज ने भी चुनावों के लिए वोट किया। बीएमसी चुनाव महाराष्ट्र के सीएम फड़नवीस और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे की प्रतिष्ठा की वजह बन चुका है।

दोनों ही एक-दूसरे पर चुनावों को लेकर हमलावर हो चुके हैं। फड़नवीस ने कहा कि अगर बीएमसी चुनावों में बीजेपी की हार होती है तो उसकी जिम्मेदारी मेरी है और अगर हम जीतते हैं तो इसका क्रेडिट पार्टी को जाता है। 
विज्ञापन
#TopStory-Voting in #CivicBodyPolls to start in multiple cities of Maharashtra at 7.30am. People queue up at a booth on Mumbai's Pedder Road pic.twitter.com/2BsEVjHbnm — ANI (@ANI_news) February 21, 2017
#FLASH: Voting in elections to #BMC & 9 other civic bodies, in multiple cities of Maharashtra starts. — ANI (@ANI_news) February 21, 2017
गौरतलब है कि बीएमसी की 227 सीटों के लिए 2275 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। सुबह साढ़े सात बजे से लेकर शाम साढ़े पांच बजे तक वोट डाले जाएंगे। 23 फरवरी को इन चुनावों के नतीजे आएंगे। 

पढ़ें LIVE अपडेट्स - 
बीएमसी चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। शाम 5.30 बजे तक 52.17 फीसदी वोटिंग।
-बीएमसी चुनाव के लिए 3.30 बजे तक 41.32 फीसदी वोटिंग । Mumbai: 41.32% voter turnout in #BMCelections2017 till 3.30pm. — ANI (@ANI_news) February 21, 2017

- शिवसेना के संजय राउत ने मुंबई के भंडूप ईस्ट में डाला वोट। #BMCelection: Shiv Sena's Sanjay Raut arrived to cast his vote at a polling booth in Bhandup East, Mumbai. pic.twitter.com/niXYVnqFI2 — ANI (@ANI_news) February 21, 2017


- सचिन तेंदुलकर ने अपनी पत्नी अंजलि के साथ मुंबई में डाला वोट।  #BMCelection: Sachin Tendulkar arrived to cast his vote at a polling booth in Mumbai, with wife Anjali. pic.twitter.com/w3VXTCh7DR — ANI (@ANI_news) February 21, 2017


- फिल्म अभिनेता वरुण धवन भी मुंबई में वोट डालने पहुंचे। हालांकि वोटर लिस्ट में नाम न होने के चलते उन्हें निराश होना पड़ा। उन्होंने कहा कि 'मैंने पिछले साल वोट दिया था और लिस्ट में नाम न देखकर बहुत निराश हूं। चुनाव आयोग से मिलकर पता करूंगा कि मेरा नाम कहां है।'  My name has not shown up in the list unfortunately,its bizarre because I voted last year.Will find out from EC where is my name:Varun Dhawan pic.twitter.com/k7KPlZuY1G — ANI (@ANI_news) February 21, 2017


- बीजेपी नेता शाइना एनसी ने डाला वोट। शाइना का नाम वोटर लिस्ट में नहीं था, लेकिन चुनाव आयोग से मिलकर उन्होने प्रक्रिया पूरी की और बीजेपी नेता को वोट करने का मौका मिल गया।  Mumbai: BJP's Shaina NC was able to cast her vote later after the authorities helped her with the formalities. pic.twitter.com/lw8KlfAGsK — ANI (@ANI_news) February 21, 2017


- शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे अपनी पत्नी और बेटे के साथ मुंबई की बांद्रा सीट पर वोट देने पहुंचे। 

- महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने नागपुर में वोट डाला। फड़नवीस ने लोगों से वोट डालकर बदलाव लाने की अपील की। 

- शिवसेना के मनोहर जोशी ने शिवाजी पार्क पोलिंग बूथ पर वोट डाला।  Mumbai: Shiv Sena's Manohar Joshi casts his vote at a polling booth in Shivaji Park. #BMCelections pic.twitter.com/1IPArFXG8D — ANI (@ANI_news) February 21, 2017


- मुंबई के बांद्रा में फिल्म अभिनेत्री रेखा ने किया मतदान। Actor Rekha casts her vote for civic body polls at a booth in Mumbai's Bandra #BMCelections pic.twitter.com/fuvy2pwMmX — ANI (@ANI_news) February 21, 2017


- मुंबई के शिवाजी पार्क मतदान केंद्र पर मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने मतदान किया।  Mumbai: MNS Chief Raj Thackeray casts his vote at a polling station in Shivaji Park. #BMCelections pic.twitter.com/KoheAmfKJy — ANI (@ANI_news) February 21, 2017


- फिल्म डायरेक्टर और स्क्रीन राइटर जोया अख्तर ने बांद्रा में अपना वोट डाला। Mumbai: Film director and screenwriter Zoya Akhtar casts her vote at a polling booth in Bandra. #BMCelections pic.twitter.com/7LIyOemGup — ANI (@ANI_news) February 21, 2017

- बीजेपी नेता शाइना एनसी नपानसी रोड स्थित बूथ वोट डालने के लिए साइकिल से पहुंची, लेकिन वोटर लिस्ट में नाम न होने के चलते नहीं डाल वोट पाईं।   Mumbai: Shaina NC arrived to cast her vote at Napansea Rd polling booth on a cycle;could not find her name in the voter's list #BMCelection pic.twitter.com/iUm5G0X0AA — ANI (@ANI_news) February 21, 2017


- बीजेपी नेता नितिन गडकरी ने नागपुर म्युनिसिपल कॉरपोरेशन के लिए वोट डाला। उन्होंने टाउनहॉल स्थित बूथ पर मतदान किया। 

- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार शिंदे नगर निगम चुनाव में सोलापुर में मतदान किया। 

- फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने भी बीएमसी चुनाव के लिए वोट किया है। उन्होंने अपनी तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की।
 

- मुंबई के पेड्डर रोड स्थित बूथ पर वोटिंग के बाद स्याही लगी उंगलियां दिखाते वरिष्ठ नागरिक 

- वोटिंग से पहले वाली रात पुलिस ने बड़ी मात्रा में दो कारों में भरी शराब बरामद किया है।  Mumbai: Last night, Police seized large amount of liquor hoarded in 2 cars, ahead of today's #BMCelection pic.twitter.com/ecYTnEJXmp — ANI (@ANI_news) February 21, 2017


- एचडीएफसी बैंक के चेयरमैन दीपक पारेख ने बीएमसी चुनाव में वोटिंग की है। पारेख ने कहा कि 'इन चुनावों से नोटबंदी का कोई लेना-देना नहीं है। हम आगे बढ़ना होगा।'

- मुंबई के म्युनिसिपल कमिश्नर अजय मेहता ने भी पेड्डर रोड स्थित बूथ नंबर 214 पर वोट डाला। 

- राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता शरद पवार ने मुंबई पश्चिम के महालक्ष्मी में बूथ नंबर 214 पर वोट डाला।  Mumbai: Sharad Pawar casts his vote at polling booth no. 214(11) located in Mahalaxmi (West) #BMCelection pic.twitter.com/iMWNnIdBdl — ANI (@ANI_news) February 21, 2017


- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने नागपुर में मंगलवार की सुबह अपना वोट डाला है। भागवत ने नागपुर म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन के चुनाव मके लिए भारत महिला विद्यालय बूथ पर वोटिंग की। 

- टीना अंबानी ने भी कोलाबा में अपना वोट डाला। वोटिंग के बाद अंबानी ने कहा कि 'मैंने मुंबई में बेहतर कामों के लिए वोट डाला है।' Mumbai: Tina Ambani casts her vote at a polling booth in Colaba, says she voted for good work in Mumbai city #BMCelection pic.twitter.com/o2xj9IPhiO — ANI (@ANI_news) February 21, 2017
बीजेपी-शिवसेना में आमने-सामने की टक्कर 
महाराष्ट्र में साझे में सरकार चला रही बीजेपी और शिवसेना बीएमसी चुनाव में आमने सामने लड़ रही है। इन चुनावों में उद्धव ठाकरे के साथ देवेंद्र फड़नवीस की भी प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। वहीं कांग्रेस के लिए यह चुनाव अपनी प्रतिष्ठा बचाने का चुनाव है। शिवसेना अगर बीएमसी के चुनाव में मात खाती है, तो महाराष्ट्र की राजनीति में यह उसके लिए सबसे बड़ी हार होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें