फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल में मतदान : 2016 में भी हुई बंपर वोटिंग, जानिए छह चरणों में कितना हुआ था मतदान

Sat, 27 Mar 2021 05:00 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • बंगाल के मतदाता जागरूक हैं, इसकी झलक तेज मतदान से मिलती रही है।
  • 2016 के विस चुनाव में भी करीब 80 फीसदी औसत मतदान हुआ था।
विज्ञापन
ईवीएम-वीवीपैट (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

2016 में हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की बात करें तो कुल छह चरणों में मतदान हुआ था और हर चरण में औसत 80 फीसदी के आसपास वोट पड़े थे। बंगाल विधानसभा चुनाव-2021 में आठ चरणों में वोटिंग होगी। शनिवार को पहले चरण में भी मतदान की गति तेज रही है। आइए जानते हैं 2016 में चरणवार मतदान कितना हुआ था-

विज्ञापन


पहला चरण पार्ट-1, 4 अप्रैल 2016

  • पश्चिम मेदिनीपुर, बांकुरा व पुरुलिया जिलों की 18 सीटों पर इस चरण में वोटिंग हुई थी। कुल 80 प्रतिशत वोट पड़े थे।

पहला चरण पार्ट- 2, 11 अप्रैल 2016

  • इस चरण में 31 सीटों पर छुटपुट हिंसा के बीच मतदान हुआ था। कुल 79.56 प्रतिशत वोटिंग हुई। 
  • जिलावार वोटिंग : पहले चरण में मतदान वाले  तीनों जिलों- पश्चिम मिदनापुर में 84.71, बांकुरा में 78.87 प्रतिशत और बर्दवान में 75.12 प्रतिशत मतदान हुआ था। 

दूसरा चरण- 17 अप्रैल 2016

  • दूसरे चरण में बंगाल की 56 सीटों पर मतदान हुआ था। इस चरण में अलीपुरदुआर की पांच, जलपाईगुड़ी की सात, उत्तरी दिनाजपुर की नौ, दार्जिलिंग व साउथ दिनाजपुर की छह-छह और मालदा की 12 सीटों पर वोट पड़े। कुल 79.70 फीसदी वोट पड़े थे। 
तीसरा चरण- 21 अप्रैल 2016
  • इस चरण में राज्य की 62 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ था। इस दौरान हुई हिंसा में एक माकपा समर्थक की मौत हो गई थी और 10 घायल हो गए थे। इस चरण में करीब 79.22 फीसदी मतदान हुआ था।

चौथा चरण-25 अप्रैल 2016

  • इस चरण में राज्य की 49 सीटों पर 78 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हुआ था। 
पांचवां चरण-30 अप्रैल 2016
  • यह चरण सबसे अहम था। इसमें मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की भवानीपुर सीट समेत कई दिग्गजों के चुनाव क्षेत्र में मतदान हुआ। इस चरण में 78.25 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ था। 
छठा चरण-  5 मई 2016
  • पिछले विधानसभा चुनाव के इस अंतिम चरण में 84 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ था। पूर्वी मिदनापुर में सर्वाधिक 84 प्रतिशत वोटिंग हुई थी।
विज्ञापन

2016 में टीएमसी ने जीती थीं 211 सीटें

2016 के बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे 19 मई को आए थे। ममता बनर्जी की पार्टी 294 में से 211 सीटें जीतीं और वह ज्यादा ताकतवर बनकर उभरी थी। 

2011 में टीएमसी ने 184 सीटें जीतकर 34 साल पुराना वाम किला ढहाया था
ममता बनर्जी के नेतृत्व में टीएमसी ने 2011 के विधानसभा चुनाव में बंगाल में 34 साल पुराने वाम किले को ढहा दिया था। पार्टी ने 184 सीटें जीतकर राज्य में पहली बार सरकार बनाई थी। 2021 में वह तीसरी बार सरकार बनाने का लक्ष्य पाने के लिए भाजपा के साथ कड़े मुकाबले में घिरी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें