फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Local Body Elections: महाराष्ट्र के 23 नगर निकायों में मतदान संपन्न, दोपहर तक 47% वोटिंग; 21 दिसंबर को मतगणना

Sat, 20 Dec 2025 09:10 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

महाराष्ट्र में 23 नगर निकायों, नगर परिषदों और नगर पंचायतों में अध्यक्ष और सदस्यों के पदों के लिए हुए मतदान के बाद 21 दिसंबर को मतों की गणना होगी। इस चुनाव में कई जगहों पर सत्तागधारी गठबंधन के दल, भाजपा, शिवसेना और एनसीपी के बीच भी मुकाबला देखने को मिला है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के 23 नगर निकायों, नगर परिषदों और नगर पंचायतों, में अध्यक्ष और सदस्यों के पदों के लिए मतदान शनिवार को शाम 5.30 बजे शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। इसके साथ ही इन निकायों में सदस्यों के 143 रिक्त पदों के लिए भी वोट डाले गए। सुबह 7.30 बजे शुरू हुए मतदान में दोपहर तक 47.04 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। राज्य चुनाव आयोग के अनुसार अंतिम मतदान प्रतिशत रविवार को जारी किया जाएगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Politics: 'मतुआ समुदाय की समस्याओं पर कोई बात नहीं की', PM मोदी के वर्चुअल भाषण पर TMC का वार; लगाए गंभीर आरोप

बारामती और अंबरनाथ में भी डाले गए वोट
इन चुनावों में पुणे जिले की बारामती और ठाणे जिले की अंबरनाथ जैसी प्रमुख नगर परिषदें भी शामिल रहीं। नासिक जिले के सिन्नर, ओझर और चांदवड़ की छह वार्डों में औसतन 49.47 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इसी दौरान सिन्नर के वार्ड नंबर 2 में एक 25 वर्षीय युवक को फर्जी आधार कार्ड के जरिए अपने भाई के नाम पर वोट डालने की कोशिश करते हुए हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन


21 दिसंबर को होगी मतों की गिनती
राज्य चुनाव आयोग ने बताया कि 2 दिसंबर को हुए पहले चरण सहित कुल 286 नगर परिषदों और नगर पंचायतों के मतों की गिनती 21 दिसंबर (रविवार) सुबह 10 बजे से शुरू होगी। पहले चरण में 263 नगर परिषदों और नगर पंचायतों में मतदान हुआ था। कुछ स्थानों पर चुनाव बिना मुकाबले के संपन्न हुए। डोंडाइचा नगर परिषद और अंगार नगर पंचायत में अध्यक्ष और सदस्यों का चुनाव निर्विरोध रहा, जबकि जामनेर नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए भी कोई मुकाबला नहीं हुआ।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Congress: 'गांधी को दिलों से नहीं मिटाया जा सकता', मनरेगा पर जारी सियासत के बीच केंद्र पर भड़के सलमान खुर्शीद

राजनीतिक रूप से चुनावी मैदान दिलचस्प रहा
कई जगहों पर सत्तारूढ़ गठबंधन के दल, भारतीय जनता पार्टी, एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और अजित पवार की एनसीपी, आपस में ही आमने-सामने दिखे। वहीं, महायुति और विपक्षी महा विकास आघाड़ी के बीच सीधी टक्कर के साथ-साथ गठबंधनों के भीतर 'मैत्रीपूर्ण मुकाबले' भी देखने को मिले। अब निगाहें रविवार को होने वाली मतगणना पर टिकी हैं, जो इन स्थानीय निकायों की राजनीतिक दिशा तय करेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें