पंजाब के लुधियाना वेस्ट सीट पर बड़ा मुकाबला
पंजाब की लुधियाना वेस्ट सीट पर जोरदार टक्कर देखने को मिल रही है। यह सीट आप विधायक गुरप्रीत बसी गोगी के निधन के बाद खाली हुई थी। इस सीट से आम आदमी पार्टी (आप) ने राज्यसभा सांसद और उद्योगपति संजीव अरोड़ा को उम्मीदवार बनाया है। सीएम भगवंत मान ने ऐलान किया है कि जीत के बाद उन्हें कैबिनेट में शामिल किया जाएगा।
कांग्रेस और भाजपा का क्या है हाल?
बात अगर कांग्रेस और भाजपा की करें तो इस सीट से कांग्रेस ने पूर्व मंत्री और दो बार के विधायक भारत भूषण आशु को मैदान में उतारा है। आशु ने कहा कि उनकी लड़ाई अरोड़ा से नहीं बल्कि केजरीवाल से है, जो राज्यसभा में पीछे के रास्ते से एंट्री चाहते हैं। वहीं भाजपा की ओर से जीवन गुप्ता और शिअद की ओर से वकील परुपकार सिंह घुम्मन चुनाव लड़ रहे हैं।
बता दें कि इस सीट पर कुल 14 उम्मीदवार मैदान में हैं। यहां 1,75,469 मतदाता हैं, जिनमें 85,371 महिलाएं और 10 तीसरे लिंग के वोटर शामिल हैं। 194 मतदान केंद्रों पर 100% लाइव वेबकास्टिंग के साथ सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।