फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के उलट शिवसेना ने की प्रियंका की तारीफ, कहा- 'मतदाताओं को उनमें इंदिरा की छवि दिखेगी'

Thu, 24 Jan 2019 09:17 AM IST
sapna singla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
प्रियंका गांधी
विज्ञापन

प्रियंका गांधी के पॉलिटिक्स में एंट्री के बाद बयानों का दौर जारी है। भाजपा इसे परिवारवाद का राज्याभिषेक और राहुल की नाकामी की सार्वजनिक घोषणा बता रही है। मगर केंद्र और महाराष्ट्र में भाजपा की सहयोगी शिवसेना ने प्रियंका गांधी की तारीफ की है। शिवसेना ने प्रियंका के सक्रिय राजनीति में आने का स्वागत किया और कहा कि इससे कांग्रेस को फायदा मिलेगा क्योंकि उनका व्यक्तित्व अच्छा है और उनमें उनकी दादी इंदिरा गांधी के गुण हैं।

विज्ञापन




शिवसेना की प्रवक्ता मनीषा कायन्दे ने कहा कि उनके अच्छे व्यक्तित्व, खुद को पेश करने के तरीके और मतदाताओं से जोड़ने के कौशल से कांग्रेस को फायदा होगा। उनमें उनकी दादी के गुण हैं। वोट करने वाले मतदाताओं को उनमें इंदिरा की छवि दिखेगी। 
विज्ञापन


राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नवाब मलिक ने कहा कि आधिकारिक एंट्री से कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है और पार्टी को उत्तर प्रदेश में इसका फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के गठबंधन का ज्यादा असर नहीं पड़ेगा क्योंकि इनका वोट बैंक निश्चित है। प्रियंका की ताकत कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में जोश भरेगी। 
विज्ञापन


मलिक ने कहा कि अगर कांग्रेस प्रियंका की विनम्रता का इस्तेमाल करे तो 2009 के अपने प्रदर्शन को दोहराते हुए 20-21 सीटें आसानी से जीत जाएगी।

बता दें कि प्रियंका गांधी फिलहाल विदेश में हैं और एक फरवरी के बाद लौटकर पूर्वांचल के प्रभारी के रूप में कार्यभार संभाल सकती है। पिछली बार प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ कांग्रेस के उम्मीदवार रहे अजय राय ने प्रियंका के बनारस से लड़ने की मांग भी कर दी है। बहरहाल, यह वक्त ही बताएगा कि प्रियंका फैक्टर कांग्रेस को कितना फायदा देता है।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें