फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2019 लोकसभा के लिए चुनाव आयोग की बड़ी तैयारी, डिजिटल लॉकर से भी जारी होगा वोटर आईडी कार्ड

Wed, 25 Jul 2018 08:44 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
2019 लोकसभा को लेकर चुनाव आयोग ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। चुनाव आयोग मतदान को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए कई टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है। जिससे मतदाताओं को किसी तरह की कोई परेशानी न हो। चुनाव आयोग मतदाताओं को एसएमएस के जरिए वोट करने के लिए याद दिलाएगा। साथ ही चुनाव में शराब पर रोक और कैश पर लगाम लगाने के लिए भी काम करेगा। 
विज्ञापन


इसके लिए आयोग एक एप लाने की तैयारी कर रहा है। वहीं इस चुनाव में डिजिटल लॉकर से वोटर आईडी जारी की जाएगी। इसके लिए वोटर को डिजिटल लॉकर पर अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा। यह सुविधा उन लोगों को ही मिलेगी जिनका मोबाइल नंबर वोटर आईडी से जुड़ा होगा। 

मुख्य चुनाव आयुक्त ओपी रावत ने कहा कि लोग एप के माध्यम से सीधे शिकायत भी कर सकते हैं। नये सिस्टम के तहत बूथ पर यह जानकारी तुरंत कंप्यूटर में ऑनलाइन दर्ज की जाएगी। इसका डेटा चुनाव आयोग के पास रहेगा। इससे यह भी पता चल जाएगा कि किन लोगों ने वोट नहीं डाला है। इसके लिए वोटर कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर हर घंटे एसएमएस भेजे जाएंगे। जिसमें वोटर से मतदान करने का निवेदन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें