फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिन्ना की फोटो के पक्षधर मुस्लिम अपने पूर्वजों का अपमान कर रहे: वीके सिंह

Sun, 06 May 2018 09:02 PM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
vk singh
विज्ञापन
जिन्ना की फोटो का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब केंद्रीय मंत्री वी के सिंह ने कहा है कि अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में जिन्ना की फोटो लगाने के पक्षधर मुस्लिम अपने पूर्वजों का अपमान कर रहे हैं। विदेश राज्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट में कहा कि वे लोग जिन्ना की विचारधारा को नहीं मानते थे और वे आज अपने पूर्वजों के कारण ही भारतीय हैं।
विज्ञापन


दरअसल एएमयू में मोहम्मद अली जिन्ना की तस्वीर की मौजूदगी के कारण भारी विवाद खड़ा हो गया है। भाजपा नेता उस फोटो को हटाने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि सरकारी खर्चे पर चल रहे संस्थान में देश के बंटवारे के जिम्मेदार व्यक्ति की तस्वीर नहीं होनी चाहिए। पूर्व सेनाध्यक्ष ने अपनी पोस्ट में कहा कि हमें अपनी आजादी को अपमानित होने से बचाना चाहिए। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें