फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ED: वीवो कर्मियों ने जम्मू-कश्मीर का दौरा कर तोड़े वीजा नियम, ईडी ने अदालत में दी जानकारी

Fri, 13 Oct 2023 05:16 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ईडी ने बताया कि वीवो समूह की कंपनियों में कई कर्मचारी बिना वैध वीजा के भारत में काम कर रहे हैं। उन्होंने अपने नियोक्ता की जानकारी छिपाकर चीन में भारतीय दूतावास या मिशन को धोखा दिया।
 
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो और उसके भारतीय सहयोगियों के कई कर्मचारियों ने वीजा आवेदन में अपना रोजगार छिपाया था। कुछ ने जम्मू-कश्मीर के ‘संवेदनशील’ हिमालयी क्षेत्र का दौरा कर नियमों का उल्लंघन भी किया। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली की एक अदालत में यह जानकारी दी।

विज्ञापन


ईडी ने बताया, कम-से-कम 30 चीनी व्यक्तियों ने बिजनेस वीजा पर भारत में प्रवेश किया और वीवो कर्मचारी के रूप में काम किया। लेकिन, उनके आवेदन पत्र में यह जानकारी नहीं दी गई कि कंपनी उनकी नियोक्ता थी। यही नहीं, विभिन्न चीनी नागरिक भारतीय वीजा शर्तों का उल्लंघन कर जम्मू-कश्मीर व लद्दाख के संवेदनशील स्थानों समेत पूरे भारत में यात्रा कर रहे थे।

ईडी ने यह भी बताया कि वीवो समूह की कंपनियों में कई कर्मचारी बिना वैध वीजा के भारत में काम कर रहे हैं। उन्होंने अपने नियोक्ता की जानकारी छिपाकर चीन में भारतीय दूतावास या मिशन को धोखा दिया।
विज्ञापन


भारत विदेशियों को लद्दाख और जम्मू-कश्मीर के उन हिस्सों में जाने से रोकता है, जो ‘संरक्षित’ घोषित हैं। इन इलाकों के लिए विदेशी नागरिकों को परमिट लेना जरूरी है। गौरतलब है, वीवो व सहयोगी कंपनियों पर कर चोरी से रकम चीन भेजने का आरोप है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें