फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलकाता : विस्तारा की फ्लाइट में टर्बुलेंस की वजह से 8 यात्री घायल, तीन अस्पताल में भर्ती

Mon, 07 Jun 2021 07:59 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

इस घटना में 8 यात्री चोटिल हो गए जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें कोलकाता के एक स्थानीय अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विस्तारा एयरलाइंस - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विस्तारा की मुंबई-कोलकाता उड़ान  UK775 में भारी टर्बुलेंस की वजह से 8 यात्री चोटिल हो गए। इनमें से तीन गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें कोलकाता के एक स्थानीय अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि उड़ान की लैंडिंग के 15 मिनट पहले इस तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ा।  कोलकाता हवाई अड्डे के निदेशक ने इसकी जानकारी दी है।

विज्ञापन


हवाई अड्डे के निदेशक सी पट्टाभी ने पीटीआई को बताया कि शाम करीब चार बज कर 25 मिनट पर उड़ान यूके 775 सुरक्षित कोलकाता हवाई अड्डे पर उतर गयी । पट्टाभी ने बताया कि गड़बड़ी के कारण विमान के अंदर तीन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गये जबकि पांच अन्य यात्रियों को मामूली चोट आई। अधिकारी ने बताया कि मामूली रूप से घायल पांचों यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद उनके गंतव्य तक भेज दिया गया । उन्होंने बताया कि विमान में 123 यात्री सवार थे।

हवाई अड्डा निदेशक ने बताया कि खराब मौसम के कारण यह घटना शाम करीब चार बजे हुई जब यह विमान कोलकाता से 25 समुद्री मील दूर था। विस्तारा के एक प्रवक्ता ने बताया कि एयरलाइन अपने यात्रियों के दुर्भाग्यपूर्ण अनुभव से दुखी है और घायलों के स्वास्थ्य की बारीकी से निगरानी कर रही है। प्रवक्ता ने कहा कि हम प्राथमिकता के आधार पर इस घटना की जांच कर रहे हैं और जल्दी ही इस बारे में जानकारी साझा की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें