फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vistara: मुंबई एयरपोर्ट पर विस्तारा के विमान के इंजन को ट्रक ने मारी टक्कर; सभी 140 यात्री सुरक्षित

Tue, 01 Aug 2023 11:54 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
Vistara - फोटो : ANI
विज्ञापन

मुंबई हवाई अड्डे पर मंगलवार को बड़ा विमान हादसा टल गया। जानकारी के मुताबिक, एयरपोर्ट पर विस्तारा एयरलाइंस के विमान के इंजन को एक टो-ट्रक ने टक्कर मार दी। राहत की बात यह रही कि विमान में सवार सभी 140 यात्री सुरक्षित हैं। हादसा पुश बैक के दौरान हुआ। फ्लाइट मुंबई से कोलकाता के लिए उड़ान भरने वाली थी।

विज्ञापन




सूत्र ने बताया कि टो-ट्रक की चपेट में आने से विस्तारा एयरबस ए320 नियो विमान का इंजन क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद विमान को उड़ान भरने से रोक दिया गया। फिलहाल आवश्यक जांच और मरम्मत की जा रही है। सूत्र ने बताया कि टो-ट्रक की टक्कर से विमान के एक इंजन को काफी नुकसान पहुंचा है।

विस्तारा एयरलाइंस के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि मुंबई हवाई अड्डे पर मुंबई-कोलकाता के लिए उड़ान भरने को तैयार विमान एक ग्राउंड सर्विस उपकरण की चपेट में आ गया, जिससे एक इंजन को नुकसान पहुंचा। प्रवक्ता ने बताया कि विमान की आवश्यक जांच और मरम्मत की जा रही है। प्रवक्ता ने कहा कि यात्रियों को असुविधा न हो, इसके लिए तत्काल एक वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें