पूर्वी और दक्षिण अफ्रीकी देशों के राजनयिक
- फोटो : सोशल मीडिया
पूर्वी और दक्षिण अफ्रीकी देशों के राजनयिकों ने मंगलवार को दिल्ली स्थित भारतीय आयुर्वेद संस्थान का दौरा किया। इस दौरान उन्हें बताया गया कि एआईआईए कैसे आयुर्वेद के माध्यम से शिक्षा,अनुसंधान और रोगी देखभाल के उच्च मानक प्रदान करने की दिशा में काम कर रहा है।
इस देश के राजनयिकों ने किया दौरा
नामीबिया, इथियोपिया, युगांडा, लेसोथो, जिम्बाब्वे, बोत्सवाना, दक्षिण अफ्रीका, केन्या और रवांडा के राजनयिकों और प्रतिनिधियों ने एआईआईए का दौरा किया।