फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवा के मंत्री ने कहा- मनोहर परिकर को है पैनक्रियाटिक कैंसर, उन्हें शांति से रहने दीजिए

Sun, 28 Oct 2018 12:13 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
विज्ञापन
गोवा के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे
विज्ञापन

गोवा के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने शनिवार को यह बात स्वीकार कर ली है कि राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर पैनक्रियाटिक (अग्नाशय) कैंसर से जूझ रहे हैं। यह बात महीनों बाद सामने आई है। हाल ही में दिल्ली के एम्स अस्पताल से इलाज के बाद छुट्टी मिलने पर परिकर वापस अपने राज्य लौट गए थे। वह पहले भी कई बार इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती हो चुके हैं।  

विज्ञापन


हालांकि पहले इस तरह की अटकलें थी कि मनोहर परिकर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं। जिससे कि संभावना जताई जा रही थी कि राज्य में जल्द ही चुनाव हो सकते हैं। वहीं भाजपा की गोवा इकाई ने उनके स्वास्थ्य को लेकर किसी भी तरह की जानकारी उजागर नहीं की थी और राज्य प्रशासन ने इसपर बोलने से इंकार कर दिया था। 

विपक्षी पार्टियां मुख्यमंत्री की बीमारी को लेकर और राज्य को चलाने की उनकी क्षमता पर सवाल खड़े कर रही हैं। राज्य सरकार ने सभी प्रश्नों को दरकिनार करते हुए कहा था कि परिकर अग्नाश्य संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती हैं। हालांकि अब विश्वजीत राणे ने कहा, 'मनोहर परिकर को अग्नाश्य कैंसर है। यह तथ्य किसी से छिपा नहीं है। उन्हें उनके परिवार के साथ शांति से रहने दीजिए। इतना अधिकार तो उनके पास है। गोवा के लोगों की सेवा के बाद वह अपने परिवार के साथ थोड़ा समय बिताना चाहते हैं। किसी को इससे कोई लेना-देना नहीं होना चाहिए।'
विज्ञापन


विपक्ष परिकर से पद त्यागकर अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की बात कह रहा है। इस बीच परिकर कई बार गोवा, मुंबई, न्यूयॉर्क और दिल्ली के अस्पताल में एडवांस अग्नाशय कैंसर के इलाज के लिए भर्ती हो चुके हैं। उनकी गैरमौजूदगी से राज्य का नेतृत्व खाली हो गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार मुख्यमंत्री फिलहाल बिस्तर पर हैं और 14 अक्तूबर के बाद वह सार्वजनिक स्थल पर नजर नहीं आए हैं। उनके घर को मेडिकल सुविधाओं से लैस कर दिया गया है जहां पैरा मेडिकल स्टाफ 24 घटे उनकी देखरेख कर रहा है।
 

He (Manohar Parrikar) has got pancreatic cancer. There is no hiding of this fact. Let him be peaceful with his family.That much right he has, after serving the ppl of Goa,that if he wants to spend some quality time with family,nobody has the business to ask:Goa Min Vishwajit Rane pic.twitter.com/5QhrdizBWp

— ANI (@ANI) October 28, 2018

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें