विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के कार्यकर्ता बुधवार यानी 21 दिसंबर से 31 दिसंबर तक देशभर में ‘धर्म रक्षा अभियान’ चलाएंगे। विपिह के केंद्रीय राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने इसकी घोषणा की है। इस अभियान का उद्देश्य छल-कपट, लालच या बलपूर्वक किए गए धर्मांतरण के प्रति लोगों को जागरूक करने के साथ ही देश को इस कलंक से मुक्त कराने का प्रयास करना है।
विज्ञापन
आलोक कुमार ने कहा, 23 दिसंबर को स्वामी श्रद्धानंद के बलिदान दिवस को केंद्र में रखकर, हम उनके शुद्धिकरण आंदोलन को आगे बढ़ाएंगे और हिंदू समाज से किन्ही कारणों से बिछड़ चुके लोगों को वापस लाने के लिए अभियान तेज करेंगे।
‘धर्म रक्षा अभियान’ के दौरान हवन-यज्ञ, कथा-प्रवचन, शोभा यात्रा, सेमिनार, साहित्य का वितरण, पदयात्रा और प्रभात फेरियां निकाली जाएंगी। इसके अलावा महिलाों, पुरुषों और बच्चों के लिए विशेष कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगीं।