फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VHP: विश्व हिंदू परिषद ने कहा- मोहर्रम पर हिंसा स्वीकार नहीं, मिलकर इस समस्या का समाधान निकालना होगा

Sun, 30 Jul 2023 06:28 PM IST
शक्तिराज सिंह डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

विहिप नेता डॉ. सुरेंद्र जैन ने रविवार को बयान जारी कर कहा कि यह हिंसक प्रवृत्ति संपूर्ण सभ्य समाज के लिए चिंता का विषय है। दिल्ली की नांगलोई में पुलिस के जवानों के साथ-साथ वहां से निकल रहे बसों, कारों स्कूटर व मोटरसाइकिलों पर भी हमले किए गए जिनमें निरपराध लोग घायल हुए। 
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने कहा है कि देश के अलग-अलग हिस्सों में शनिवार को निकाले गए मोहर्रम के जुलूस के दौरान हिंसा की घटनाएं सामने आई हैं। इसमें अल्पसंख्यक समुदाय के एक वर्ग के द्वारा पुलिस बलों, बसों, धार्मिक स्थलों और सामान्य लोगों को निशाना बनाया गया है। संगठन ने कहा है कि इस तरह की हिंसा स्वीकार नहीं की जा सकती। सबको मिलकर इस समस्या का समाधान निकालना होगा, अन्यथा यह स्थिति लगातार गंभीर होती जाएगी।   
विज्ञापन

विहिप नेता डॉ. सुरेंद्र जैन ने रविवार को बयान जारी कर कहा कि यह हिंसक प्रवृत्ति संपूर्ण सभ्य समाज के लिए चिंता का विषय है। दिल्ली की नांगलोई में पुलिस के जवानों के साथ-साथ वहां से निकल रहे बसों, कारों स्कूटर व मोटरसाइकिलों पर भी हमले किए गए जिनमें निरपराध लोग घायल हुए। 

डॉ. जैन ने कहा कि यह सोच स्वयं मुस्लिम समाज के लिए भी आत्मघाती है। वे अपनी युवा पीढ़ी को विकास नहीं, विनाश की ओर ले जा रहे हैं। विश्व हिंदू परिषद मुस्लिम नेताओं से यह अपील करती है कि उन्हें अपनी भूमिका पर पुनर्विचार करना चाहिए। यह अलगाववादी मानसिकता समाज के सभी वर्गों के लिए घातक है। सबको मिलकर इस मानसिकता को रोकना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें