फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशाखापट्टनम: पुलिस का दावा- मंत्रियों के काफिले पर हमले पूर्व नियोजित, फिल्म अभिनेता ने बिना अनुमति रैली की

Tue, 25 Oct 2022 10:14 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विशाखापट्टनम

सार

जेएसपी के कुछ कार्यकर्ताओं ने उनके काफिले पर डंडों से हमला किया। हमला पूर्व नियोजित था। घटना वाले दिन 70 लोगों को गिरफ्तार किया गया था, जिनमें से 61 को अदालत ने जमानत दे दी थी, जबकि नौ लोगों को रिमांड पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Visakhapatnam CP Srikanth - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विशाखापट्टनम में मंत्रियों और वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) के नेताओं के काफिले पर हुए हमले को पुलिस ने पूर्व नियोजित बताया है। विशाखापत्तनम सीपी चौधरी श्रीकांत ने कहा कि, जेएसपी प्रमुख और फिल्म अभिनेता पवन कल्याण ने 15 अक्तूबर को बिना अनुमति के रैली की। बड़ी संख्या में जेएसपी कार्यकर्ता उन्हें एयरपोर्ट लेने पहुंचे थे। उस समय मंत्री फ्लाइट पकड़ने के लिए एयरपोर्ट जा रहे थे। 
विज्ञापन


बता दें कि, विशाखापत्तनम एयरपोर्ट पर वाईएसआरसीपी के नेताओं के काफिले पर कथित रूप से पथराव किया गया। जेएसपी के कार्यकर्ता अभिनेता पवन कल्याण के स्वागत के लिए एयरपोर्ट के बाहर इक्ट्ठा हुए थे। उसी दौरान वाईएसआरसीपी के कुछ मंत्री और नेता विजयवाड़ा के लिए रवाना होने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे थे। इस दौरान मंत्री जोगी रमेश, आरके रोजा और टीटीडी के अध्यक्ष वाई.वी. सुब्बा रेड्डी के वाहनों पर पथराव किया गया।

पथराव के दौरान मंत्री जोगी रमेश की कार का ड्राइवर घायल हो गया। वाईएसआरसीपी नेताओं के काफिले में शामिल वाहनों में तोड़फोड़ की गई। पवन कल्याण एयरपोर्ट पहुंचे थे और वह जन वाणी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए तीन दिवसीय दौरे पर आए थे। घटना वाले दिन 70 लोगों को गिरफ्तार किया गया था, जिनमें से 61 को अदालत ने जमानत दे दी थी, जबकि नौ लोगों को रिमांड पर भेज दिया गया है। इसके अलावा 100 लोगों के खिलाफ 6 मुकदमे दर्ज किए गए है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें