फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Visa scam: प्रवर्तन निदेशालय ने कार्ति चिदंबरम की अग्रिम जमानत का किया विरोध, कहा- उनके अपराध से राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा

Tue, 12 Jul 2022 10:03 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क,अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अपनी 11 जुलाई की स्थिति रिपोर्ट में एजेंसी ने कहा कि एक पूछताछ में सफलता नहीं मिलेगी यदि आरोपी को पता है कि वह सुरक्षित है और आर्थिक अपराधों में अग्रिम जमानत निश्चित रूप से एक प्रभावी जांच में बाधा उत्पन्न करेगी।
विज्ञापन
कार्ति चिदंबरम (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रवर्तन निदेशालय ने कथित चीनी वीजा घोटाले में कांग्रेस सांसद कार्ति पी चिदंबरम की अग्रिम जमानत याचिका का विरोध करते हुए कहा है कि अब तक की जांच में वर्तमान अपराध में उनकी संलिप्तता का पता चला है जो वित्तीय लाभ के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डालता है।

विज्ञापन


अपनी 11 जुलाई की स्थिति रिपोर्ट में एजेंसी ने कहा कि एक पूछताछ में सफलता नहीं मिलेगी यदि आरोपी को पता है कि वह सुरक्षित है और आर्थिक अपराधों में अग्रिम जमानत निश्चित रूप से एक प्रभावी जांच में बाधा उत्पन्न करेगी।

एजेंसी ने अदालत को सूचित किया कि जांच अभी अपने शुरुआती चरण में है। कार्ति संसद के मौजूदा सदस्य हैं और अत्यधिक प्रभावशाली हैं इसलिए यदि इस स्तर पर विवार का खुलासा किया जाता है जांच पूर्वाग्रह से ग्रसित होगी। एजेंसी ने यह भी आग्रह किया कि जांच के स्टेटस को केस रिकॉर्ड से देखा जाए। 
विज्ञापन


ईडी ने कहा, "वित्तीय लाभ के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डालने का वर्तमान अपराध गंभीर आर्थिक अपराध है, जिसका अर्थव्यवस्था और समाज पर हानिकारक प्रभाव पड़ता है।"

एजेंसी ने कहा कि अब तक की गई जांच में आवदेक की संलिप्तता का खुलासा हुआ है। जांच प्रारंभिक और महत्वपूर्ण चरण में है और जांच की फाइंडिंगअदालत में पेश की जाती हैं तो जांच पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। इसलिए अनुरोध है कि जांच की वर्तमान स्थिति अदालत द्वारा मामले के रिकॉर्ड से देखी जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें