फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rekha Gupta: वीरेंद्र सचदेवा ने रेखा गुप्ता पर हमले को बताया सोची-समझी साजिश, आम आदमी पार्टी को घेरा

Wed, 20 Aug 2025 10:37 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
वीरेंद्र सचदेवा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले के मामले में राजनीति तेज होती जा रही है। दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला एक सोची-समझी साजिश हो सकती है। उन्होंने कहा कि हमलावर आदतन शातिर अपराधी रहा है और उसके ऊपर पहले से कई मामले दर्ज हैं। ऐसे में उसे गुजरात से दिल्ली भेजकर रेखा गुप्ता पर हमला कराने के पीछे एक सोची-समझी बड़ी साजिश हो सकती है। 

विज्ञापन


वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि आम आदमी पार्टी ने इस मामले में सही स्टैंड नहीं लिया है। उ्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी नेता सौरभ भारद्वाज ने जिस तरह एक वीडियो डालकर अपनी पार्टी का बचाव करने की कोशिश की है, वह लोकतंत्र की भावना के अनुरूप नहीं है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पर हमला एक बेहद गंभीर मामला है जिस पर कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने पूरे मामले की जांच करने और आरोपी को कड़ी सजा दिलाए जाने की मांग की है।
 
सचदेवा ने कहा कि हमलावर की एक-दो दिन पहले से मुख्यमंत्री के सरकारी एवं निजी आवास की रेकी कर रहा था। इससे भी समझ आता है कि यह हमला एक सोची समझी साजिश हो सकती है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि हमले का सही कारण तो पुलिस जांच पूर्ण होने पर ही सामने आयेगा, पर हमलावर पूर्व में भी दो बार आपराधिक घटनाओं में संलिप्त रह चुका है जो हमे यह शक करने का कारण देता है कि यह कोई सुनियोजित साजिश हो सकती है।
विज्ञापन


हमला दुर्भाग्यपूर्ण, महिलाएं असुरक्षित- कांग्रेस 
दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा है कि मुख्यमंत्री पर हमला बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के अति सुरक्षित इलाके में मुख्यमंत्री पर हमला होना पूरी दिल्ली के लिए चिंता पैदा करता है। उन्होंने कहा कि इस मामले की गहराई से जांच होनी चाहिए और इसका पूरा सच सामने आना चाहिए। कांग्रेस नेता ने कहा कि वे लगातार दिल्ली में सुरक्षा का मुद्दा उठाते रहे हैं। यदि दिल्ली में मुख्यमंत्री तक सुरक्षित नहीं है तो आम आदमी की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें