फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

वायरल वीडियो: छोटे कपड़ों में लड़कियों को देख चिढ़ी महिला, बोली- 'इनके साथ तो रेप होना चाहिए'

न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Thu, 02 May 2019 02:57 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pexels.com

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को मंगलवार को कुछ लड़कियों ने शेयर किया है। जिसमें एक अधेड़ उम्र की महिला ने लड़कियों से उनके कपड़ों को लेकर अभद्र टिप्पणी की, जिससे सभी लड़कियों को काफी गुस्सा आ गया। सभी लड़कियां उस महिला से वीडियो में माफी मांगने को कह रही हैं।





इस वीडियो अभी तक लाखों लोग देख चुके हैं और इसे सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर भी किया जा रहा है। शिवानी गुप्ता नाम की लड़की ने फेसबुक पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, "आज (30 अप्रैल) मुझे और मेरे दोस्तों को छोटे कपड़ पहनने पर रेस्टोरेंट में एक महिला ने काफी प्रताड़ित किया। वीडियो में दिख रही इस अधेड़ उम्र की महिला ने रेस्टोरेंट में सात आदमियों से हमारे साथ दुष्कर्म करने को कहा। क्योंकि उसे ऐसा महसूस हुआ कि छोटे कपड़े पहनने के कारण हम इसके लायक हैं।

 

हमारा उद्देश्य कोई हंगामा करना नहीं था, लेकिन हमने अपने साथियों के साथ मिलकर उस महिला को पास में एक शॉपिंग सेंटर में पकड़ लिया। हमने उसे माफी मांगने का मौका दिया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इस औरत को माफी मांगने को लिए काफी मजबूर किया गया। आप खुद देखिए और शेयर करें।"



इस वीडियो को अभी तक 9.3 हजार बार लाइक किया गया है और इसे 11,162 बार शेयर किया गया है। रेस्टोरेंट में हंगामा ना हो इसलिए लड़कियां महिला को पास के एक शॉपिंग सेंटर पर लेकर गईं। महिला को माफी मांगने को कहा लेकिन महिला नहीं मानी। जानकारी के मुताबिक तीनों लड़कियां गुरुग्राम की रहने वाली हैं। इनकी हिम्मत की काफी तारीफ की जा रही है। इस वीडियो के वायरल होने पर महिला ने अपना फेसबुक अकाउंड भी डिलीट कर दिया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next