फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: वडोदरा में खूंखार मगरमच्छ से बातें कर रहा था शख्स, मां कहकर फेर रहा था हाथ और फिर…

Wed, 27 Jan 2021 06:54 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा
विज्ञापन
वडोदरा में मगरमच्छ से बात करता शख्स - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

जानवरों से कुछ लोग प्रेम करते हैं, उनके साथ प्यार से पेश आते हैं तो कुछ डरते भी हैं। साथ ही जब बात हो खतरनाक और खूंखार जानवरों की तब इंसान का डरना लाजमी भी है। हालांकि, गुजरात के वडोदरा शहर से सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें एक शख्स मगरमच्छ जैसे खतरनाक प्राणी से डरना तो दूर, उससे बातें कर रहा है।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर छा गया है वीडियो

दरअसल, यह वीडियो शहर के जूना बाजार के पास बने एक तालाब किनारे का है, जो सोशल मीडिया पर काफी छा गया है। इस वीडियो कि हर तरफ चर्चा है। वीडियो में नजारा इतना चौंकाने वाला है कि इसे देखने वाला हर शख्स एक बार के लिए सहम जा रहा है। इसमें एक शख्स बड़े ही आराम से एक आठ फीट लंबे मगरमच्छ के साथ बातें करता हुआ दिख रहा है।

मगरमच्छ को कह रहा था ‘मां’

जानकारी के अनुसार मगरमच्छ से बात करने वाले इस शख्स का नाम पंकज पटेल है। वह मगरमच्छ से ऐसे बात कर रहा था जैसे उसे पहले से जानता हो। इतना ही नहीं वह बात करते हुए मगरमच्छ की पीठ पर हाथ भी फेर रहा था। वह मगरमच्छ को ‘मां’ कहकर संबोधित कर रहा था। उसने मगरमच्छ से कहा, ‘मां अगर तुझे किसी ने पत्थर मारा तो उसकी खैर नहीं।’ हालांकि, पंकज के पीछे मौजूद लोगों की भीड़ ने उसे बार-बार वहां से हट जाने की सलाह दी, लेकिन वह नहीं माना और लगातार इस खूंखार जानवर से बातें करता रहा।

विज्ञापन

नशे में था पंकज

जानकारी मिली है कि पंकज ने ये खतरनाक काम होश में नहीं बल्कि नशे की हालत में किया है। कहा जा रहा है कि होश में न होने के चलते पंकज को मगरमच्छ से बातें करने में डर नहीं लगा। हालांकि, इस दौरान गनीमत रही कि मगरमच्छ ने उसे नुकसान नहीं पहुंचाया और कुछ देर बाद वह नदी में चला गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें