फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र विधायक का वीडियो वायरल, पुलिस अफसर को दे रहे गाली

Sat, 20 May 2017 03:08 PM IST
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
विज्ञापन
विधायक रमेश कदम
विज्ञापन
जेल में सजा काट रहे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के एक विधायक का वीडियो आजकल सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। दरअसल इस वीडियो में विधायक रमेश कदम एक पुलिस अधिकारी से बदसलूकी करते नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन


यह वाकया उस समय हुआ जब रमेश कदम को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था। वैन आने में देरी होने से उन्हें इतना गुस्सा आया कि उन्होंने वहां मौजूद पुलिस अफसर को भला-बुरा कहना शुरू कर दिया। उन्होंने पुलिस अफसर को अपना धौंस दिखाते हुए कहा कि तुम जानते नहीं मैं कौन हूं।

इस वीडियो में कदम एपीआई मनोज पवार पर पैसे मांगने का आरोप भी लगा रहे हैं। जिस पर पवार का कहना है कि खुद को बचाने के लिए वो नमगढ़ंत कहानियां गढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि आरोपी विधायक की बदसलूकी की रिपोर्ट नागपाड़ा पुलिस स्टेशन में कर दी गई है। 
विज्ञापन


बता दें एनसीपी विधायक रमेश कदम को 300 करोड़ के घोटाले में 2015 में गिरफ्तार किया था। वह पिछले 19 महीनों से जेल में बंद हैं। एनसीपी ने मंगलवार को कदम को अन्नाभाऊ साठे विकास महामंडल में 300 करोड़ रुपये के घोटाले के आरोपी रमेश कदम को पार्टी से बर्खास्त कर दिया था। कदम इस महामंडल के अध्यक्ष थे, जिसे समाज के पिछड़े वर्ग को मुख्यधारा में लाने के लिए बनाया गया था। 
विज्ञापन


देखिए वीडियो-
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें