फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: पापा की लगी Swiggy में जॉब, खुशी से झूम उठी बेटी...देखें भावुक कर देने वाला वीडियो

Mon, 17 Oct 2022 07:52 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वीडियो में दिख रहा है कि एक छोटी सी बच्ची आंखों को हाथों से बंद किए हुए खड़ी है। उसके सामने उसका पिता स्वीगी की टी-शर्ट लेकर खड़ा है। जैसे ही बेटी आंख खोलती है तो अपने पिता की नई नौकरी की बात सुनकर खुशी से झूम उठती है।
विज्ञापन
पिता और बेटी का भावुक वीडियो वायरल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनिया में बाप और बेटी का रिश्ता कुछ अलग सा होता है। दोनों एक दूसरे से भावुकता की उस डोर से जुड़े होते हैं, जिसे कोई नहीं समझ सकता। बेटियों की खुशी के लिए पिता कुछ भी करने के लिए तैयार रहते हैं, तो बेटियां भी अपने पापा के आगे किसी की नहीं सुनतीं। 

विज्ञापन


दोनों के इस रिश्ते को बयां करने वाला एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसे पूजा अवंतिका नाम के यूजर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वायरल वीडियो में एक छोटी सी बच्ची अपने पिता की स्वीगी में नई जॉब लगने पर इतना खुश होती है कि खुशी से झूम उठती और पिता के गले लग जाती है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब प्यार मिल रहा है। यूजर्स बाप-बेटी के पवित्र और भावुक रिश्ते पर बहुत कुछ लिख रहे हैं और शेयर कर रहे हैं। 


क्या है वीडियो में?
वीडियो में दिख रहा है कि एक छोटी सी बच्ची आंखों को हाथों से बंद किए हुए खड़ी है। उसके सामने उसका पिता स्वीगी की टी-शर्ट लेकर खड़ा है। जैसे ही बेटी आंख खोलती है तो अपने पिता की नई नौकरी की बात सुनकर खुशी से झूम उठती है और उनके गले लग जाती है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें