फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदर को खाने के लिए पेड़ पर चढ़ गया भूखा बाघ, बंदर ने दिया चकमा

Sun, 12 Jun 2016 08:06 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : from video
विज्ञापन
बंदर को सभी जानवरों में होशियार और शरारती माना जाता है और शायद यह वीडियो देखने के बाद आप को भी बंदर की चालाकी पर यकीन हो जाएगा। इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक बाघ पेड़ पर चढ़कर बंदर को मारने का प्रयत्न करता है लेकिन बंदर अपनी चालाकी से बाघ को मात दे देता है। 
विज्ञापन


इस वीडियो को रामनगर के जंगल में टूरिस्ट ने अपनी सफारी के अंदर से फिल्माया है। फुटेज में दिख रहा है कि बंदर बाघ की पहुंच से मात्र इंच भर दूर होता है बावजूद इसके बाघ उसे पकड़ नहीं पाता।

बंदर बड़ी ही चतुराई से बाघ को पेड़ की उन शाखाओं पर ले आता है जो बहुत ही कमजोर हैं, और अंत में बाघ अपना बैलेंस नहीं बना पाता और पेड़ से गिर जाता है। इस बीच बंदर वहां से भाग चुका होता है। भूखा बाघ हार के बाद हताश नजर आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देखें वीडियो...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें