फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: सेल्फी लेने पहुंची छात्रा ने राहुल गांधी को अचानक किया किस, छात्रों की गूंज के मंच पर हुई घटना

Mon, 24 Aug 2026 04:21 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली।

सार

पुणे में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी के साथ सेल्फी लेने के बाद एक छात्रा ने उनके गाल पर किस किया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में राहुल गांधी छात्रा से कुछ देर बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
मंच पर छात्रा ने राहुल गांधी को किया किस - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर इन दिनों कांग्रेस नेता राहुल गांधी का एक वीडियो शेयर हो रहे है। वीडियो में  राहुल गांधी के साथ सेल्फी लेने के बाद एक युवा छात्रा ने उनके गाल पर किस किया। दरअसल, यह वीडियो महाराष्ट्र के पुणे में युवाओं पर केंद्रित 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के दौरान का है। 

यह घटना कब की है? 

विज्ञापन

यह घटना कार्यक्रम स्थल पर मंच पर हुई। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को छात्रा के किस करने के बाद उससे थोड़ी देर बातचीत करते हुए देखा गया। इसके बाद वे अपने सुरक्षाकर्मियों के साथ मंच से चले गए। एक्स पर पोस्ट किए गए वीडियो में कार्यक्रम स्थल पर कॉन्सर्ट जैसी लाइटिंग और अन्य इंतजाम दिखाई दिए।



कार्यक्रम में राहुल ने क्या कहा? 
बता दें कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को पुणे में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में पहुंचे। इस कार्यक्रम में सिर्फ छात्राएं शामिल हुईं। राहुल गांधी के मंच पर पहुंचते ही छात्राओं ने ‘राहुल-राहुल’ के नारे लगाए। अपने संबोधन में राहुल गांधी ने कहा कि देश की लड़कियों का आजाद होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि पिता, पति और बेटे से महिलाओं का रिश्ता है, लेकिन उनकी पहचान इन रिश्तों से तय नहीं होती।

राजनीतिक बयानबाजी हुई तेज 

विज्ञापन

वहीं, भाजपा और कांग्रेस के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा नेता केशव उपाध्ये ने कार्यक्रम की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि इसमें युवाओं से जुड़े वास्तविक सवालों के बजाय राजनीतिक मुद्दों को प्राथमिकता दी गई। 

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सचिन सावंत ने कहा कि शनिवार को पुणे में राहुल गांधी के कार्यक्रम को मिली प्रतिक्रिया से भाजपा घबरा गई है। उन्होंने दावा किया कि युवाओं के बीच राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता ने सत्तारूढ़ दल की नींद उड़ा दी है। वहीं, उपाध्ये ने कांग्रेस सांसद के बयानों और पार्टी के पिछले रुख में विरोधाभास होने का दावा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें