फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीपीई किट पहन डॉक्टर ने किया ऐसा डांस, ऋतिक भी हुए मुरीद, देखें वायरल वीडियो

Mon, 19 Oct 2020 06:43 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
विज्ञापन
Doctor Viral Video - फोटो : social media
विज्ञापन

असम के एक डॉक्टर ने कोरोना मरीजों के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए फिल्म वॉर के घुंघरू टूट गए सॉन्ग पर जबरदस्त डांस किया। डॉक्टर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन भी डॉक्टर की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए। अभिनेता ने डॉक्टर का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'डॉक्टर से कहिए कि एक दिन मैं असम में उनके साथ उनके डांस स्टेप सीखूंगा।' 

विज्ञापन


अभिनेता ऋतिक रोशन ने भी इस वीडियो को शेयर किया। वीडियो के कैप्शन में ऋतिक रोशन ने लिखा, "डॉ. अरूप से कहिए कि मैं असम में किसी दिन उनके स्टेप्स को सीखूंगा और उन्हीं की तरह अच्छा डांस करूंगा।" ऋतिक रोशन की इस पोस्ट पर उनके प्रशंसक जमकर तारीफ कर रहे हैं।
 
सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा वीडियो : 
वीडियो में ईएनटी सर्जन डॉ. अरूप को पीपीई किट पहन कोरोना संक्रमित मरीजों के सामने घुंघरू टूट गए सॉन्ग पर धमाकेदार डांस करते दिखाया गया है। इस दौरान वह ऋतिक रोशन को सिगनेचर स्टेप भी करते नजर आए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन

इस वीडियो को अब तक 8.54 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। वहीं 51 हजार से अधिक लोगों ने इस लाइक किया है और करीब 12 हजार लोगों ने वीडियो को रीटृवीट किया है।  यूजर्स डॉ. अरूप की खूब तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'यह बहुत शानदार है।आपको सैल्यूट और बहुत सारा प्यार। रोते चेहरों पर मुस्कान लाने के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया।'

विज्ञापन

देखें वीडियो

डॉ. सैयद फैजान अहमद ने रविवार को एक वीडियो ट्विटर पर शेयर किया था। इसके साथ लिखा, 'सिलचर मेडिकल कॉलेज असम में मेरे कोविड ड्यूटी सहयोगी और कोरोना योद्धा ईएनटी सर्जन डॉ.अरूप से मिलिए। कोरोना मरीजों को खुश करने के लिए उन्होंने शानदार डांस किया।''
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें