सोशल मीडिया पर इन दिनों एक मैसेज चर्चा की वजह बना हुआ है। इस वायरल मैसेज के मुताबिक एक जिओ उपभोक्ता का बिल 27,718 आया है। अयुनुद्दीन मोंडाल नाम के उपभोक्ता को मिले बिल में बताया गया है कि उन्होंने 554 जीबी डेटा इस्तेमाल किया है, साथ ही 44 मिनट वॉयस कॉल भी की है।
बिल में ये भी कहा गया है कि भुगतान में अगर देरी होती है तो फाइन के तौर पर यूजर को 1100 रुपये भी देने होंगे। वहीं रिलायंस के वेलकम ऑफर के मुताबिक जिओ सिम पर 31 दिसंबर तक अनलिमिटेड कॉल और इन्टरनेट की सुविधा कंपनी की तरफ से दी गई है।
बताया जा रहा है कि ये वायरल बिल फेक है, जिसे फोटोशॉप की मदद से बनाया गया है।