फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

Nuh Violence: नूंह के पास होगी महापंचायत, शोभा यात्रा पूरी करने पर अड़ी विहिप; बिगड़ सकते हैं हालात

अमित शर्मा
Updated Tue, 01 Aug 2023 10:32 PM IST

सार

विहिप के संयुक्त महासचिव डॉ. सुरेंद्र जैन ने मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि जिस तरह यात्रा के प्रारंभ होने के मात्र 15 मिनट के अंदर अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने पथराव शुरू कर दिया, उससे यह साफ होता है कि पहले से ही हिंसा किए जाने की तैयारी कर ली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेस वार्ता। - फोटो : Amar Ujala


नूंह हिंसा में हरियाणा सरकार की ओर से सबसे गंभीर लापरवाही उजागर होने की बात कही जा रही है। राज्य का प्रशासन इतने बड़े पैमाने पर हिंसा किए जाने की तैयारी की सूचना से वंचित रही। पुलिस और प्रशासन को इसका पता नहीं चल सका, इसको लेकर हरियाणा सरकार की कड़ी आलोचना की जा रही है। 


जिस तरह पलवल सहित दूसरे इलाकों में हिंसा हो रही है, इससे इन इलाकों में पंचायत किए जाने से माहौल खराब हो सकते हैं। इसके पहले भी हरियाणा की महापंयतों में कुछ हिन्दू नेताओं के द्वारा अल्पसंख्यक समुदाय के लिए आपत्तिजनक बयानबाजी की गई थी जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया था।  इस बार इस तरह की घटना न होने पाए इससे निपट पाना प्रशासन के लिए कड़ी चुनौती होगी। 


विहिप ने दावा किया है कि नल्हड़ महादेव का मंदिर तीन ओर से पहाड़ियों से घिरा है। केवल एक तरफ से आने-जाने का रास्ता है। कथित तौर पर हिंसा होने के बाद इस मार्ग को भी बाधित कर दिया गया था, जिससे मंदिर में छिपे लोगों की सहायता के लिए पुलिस या किसी अन्य तरह की सहायता नहीं पहुंच सके। इसमें पुलिस प्रशासन की गंभीर लापरवाही सामने आ रही है।  


मृतकों के परिवार को मिले एक करोड़ की आर्थिक सहायता- विहिप 

विहिप के संयुक्त महासचिव डॉ. सुरेंद्र जैन ने मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि जिस तरह यात्रा के प्रारंभ होने के मात्र 15 मिनट के अंदर अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने पथराव शुरू कर दिया, उससे यह साफ होता है कि पहले से ही हिंसा किए जाने की तैयारी कर ली गई थी। नलहड़ महादेव के मंदिर में छिपे लोगों पर भी पथराव किया गया है। पुलिस की सहायता के बाद लोगों को उनके घर पहुंचाया जा सका। विहिप नेता ने कहा कि चाहे हिंदुओं का त्योहार हो या मुसलमानों का, हिंदू समुदाय पर ही आक्रमण किया जाता है। सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क और असदुद्दीन ओवैसी ने इसे प्रतिक्रिया में की गई हिंसा करार दिया है। विहिप ने इन नेताओं के बयानों पर गंभीर आपत्ति जताई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next