फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वक्फ कानून के विरोध में हिंसा: सीएम ममता बोलीं- 'धर्म के नाम पर हिंसा या दंगा न करें', शांति बनाने की भी अपील

Sat, 12 Apr 2025 03:14 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

पश्चिम बंगाल में नए वक्फ कानून को लेकर हो रहा विरोध प्रदर्शन अब हिंसा का रूप लेता जा रहा है।हालांकि पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने सभी धर्मों के लोगों से हिंसा नहीं करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि धर्म के नाम पर हिंसा या दंगा न करें। हर इंसान की जान कीमती होती है।
विज्ञापन
ममता बनर्जी, सीएम, पश्चिम बंगाल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नए वक्फ कानून को लेकर देशभर में सियासी गर्माहट तेज है। कई जगहों पर इस कानून के विरोध में हिंसा होने की भी खबरे सामने आ रही है। इसी बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस कानून के विरोध में हिंसा को लेकर सभी धर्मों के लोगों से शांति बनाने की अपील किया है। सीएम बनर्जी ने कहा कि धर्म के नाम पर हिंसा या दंगा न करें। हर इंसान की जान कीमती होती है। राजनीति के लिए समाज को नुकसान पहुंचाना गलत है।
विज्ञापन


बंगाल में नहीं लागू होगा वक्फ कानून-ममता
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने वक्फ कानून को लेकर हो रहे हिंसा पर अपना रूख साफ किया। उन्होंने कहा कि नया वक्फ कानून पश्चिम बंगाल में लागू नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह कानून केंद्र सरकार ने बनाया है, हम नहीं। इसलिए इस पर जवाब भी केंद्र से ही मांगा जाना चाहिए।

ये भी पढ़ें:- Supreme Court: 'राष्ट्रपति को तीन महीने में विधेयकों पर फैसला करना चाहिए', सुप्रीम कोर्ट की अभूतपूर्व टिप्पणी
विज्ञापन


दंगा क्यों...सीएम ममता ने लोगों से पूछे सवाल
सीएम ममता बनर्जी ने राज्य में फैले हिंसा के बीच लोगों से सवाल किया कि जब हमने साफ कर दिया है कि यह कानून बंगाल में लागू नहीं होगा, तो फिर दंगा क्यों?, उन्होंने कहा कि जो लोग हिंसा भड़का रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने कुछ राजनीतिक दलों पर धर्म का दुरुपयोग करने का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:-  Waqf Law: 'बंगाल में वक्फ संशोधन अधिनियम लागू नहीं होगा', मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा के बाद सीएम ममता का बयान

लोगों से शांति की अपील

सीएम ममता बनर्जी ने सभी धर्मों के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील किया। उन्होंने कहा कि धर्म के नाम पर हिंसा या दंगा न करें। हर इंसान की जान कीमती होती है। राजनीति के लिए समाज को नुकसान पहुंचाना गलत है। उन्होंने कहा कि धर्म का असली मतलब है मानवता, सद्भाव और शांति। मैं सभी से अनुरोध करती हूं कि राज्य में शांति बनाए रखें और किसी के बहकावे में न आएं। बता दें कि पश्चिम बंगाल के राज्य के मालदा, मुर्शिदाबाद, दक्षिण 24 परगना और हुगली जिलों में शुक्रवार को नए वक्फ कानून के विरोध में हिंसा भड़क उठी। कई वाहनों में आग लगा दी गई, पुलिस पर पत्थरबाज़ी हुई और सड़कों को जाम कर दिया गया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें