फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल में फिर हिंसा, अब निशाने पर आरएसएस कार्यालय

Tue, 01 Aug 2017 03:07 AM IST
एजेंसी, कोट्टायम
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
केरल में सोमवार को हुई हिंसा की अलग-अलग घटनाओं में दो संगठन के कार्यालयों को निशाना बनाया गया। कोट्टायम में माकपा की ट्रेड यूनियन इकाई सीटू के जिला समित कार्यालय पर पथराव किया गया जबकि आरएसएस के जिला कार्यालय पर भी पेट्रोल बम फेंका गया।
विज्ञापन


इस बार भी भाजपा ने माकपा कार्यकर्ताओं पर आरएसएस के जिला कार्यालय पर बम हमले का आरोप लगाया है। भाजपा की जिला इकाई के मुताबिक हमले से शहर की थिरुंक्करा स्थित इमारत को काफी नुकसान पहुंचा है। भाजपा ने कहा है कि पुलिस शहर में आरएसएस-भाजपा कार्यालयों को पर्याप्त सुरक्षा प्रदान करने के लिए उचित कदम नहीं उठा रही है।

पुलिस ने बताया कि बीती देर रात करीब ढाई बजे हुए इस हमले में सीटू कार्यालय की खिड़की के शीशे टूट गए। माना जा रहा है कि पांच लोगों के समूह ने इस हमले को अंजाम दिया जो वहां तीन बाइकों पर सवार होकर आए थे।
विज्ञापन


वहीं माकपा के कोट्टायम जिला सचिव वीएन वासवान ने सीटू के जिला समित कार्यालय पर हुए हमले के पीछे भाजपा-आरएसएस के कार्यकर्ताओं का हाथ होने की बात कही है। पुलिस ने बताया कि मामले में आरएसएस-भाजपा के कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है।

बता दें कि रविवार को राज्य में जारी राजनीतिक हिंसा पर केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने चिंता जताई थी। उन्होंने मुख्यमंत्री पी विजयन को भी फोन किया था। यही नहीं केरल के राज्यपाल पी. सदाशिवम ने भी मुख्यमंत्री और डीजीपी लोकनाथ बेहरा को इस घटना के सिलसिले में तलब किया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें