फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: पंचायत चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल में झड़प, दो टीएमसी नेताओं को मारी गोली

Wed, 05 Jul 2023 07:14 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

जानकारी के मुताबिक, कुलतली में तृणमूल प्रत्याशी कुतुबुद्दीन घरामी को सोमवार देर रात गोली मारी गई है। घायल तृणमूल नेता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दूसरी ओर, बासंती में तृणमूल नेता दुलाल मंडल को भी गोली मार दी गई। वह बच गए, लेकिन पार्टी का एक कार्यकर्ता इसमें घायल हो गया है।
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती - फोटो : पश्चिम बंगाल पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव से पहले हिंसा जारी है। दक्षिण 24 परगना जिले के कुलतली और बासंती में दो अलग-अलग घटनाओं में तृणमूल के दो नेताओं को गोली मारी गई।

एक कार्यकर्ता घायल

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, कुलतली में तृणमूल प्रत्याशी कुतुबुद्दीन घरामी को सोमवार देर रात गोली मारी गई है। घायल तृणमूल नेता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दूसरी ओर, बासंती में तृणमूल नेता दुलाल मंडल को भी गोली मार दी गई। वह बच गए, लेकिन पार्टी का एक कार्यकर्ता इसमें घायल हो गया है। दूसरी ओर जिले के भांगड़ में तृणमूल और आईएसएफ कार्यकर्ताओं के बीच झड़प और बमबाजी हुई। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। भांगड़ में भारी बमबाजी के अलावा इलाके में घरों में तोड़फोड़ की भी की गई। दोनों ही घटनाओं में तृणमूल ने आईएसएफ पर हमले का आरोप लगाया है, जबकि आईएसएफ ने इसे खारिज कर दिया है।

शाह ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से फोन पर ली जानकारी
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बंगाल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार से फोन पर चुनाव आयुक्त की भूमिका, पुलिस और केंद्रीय बलों का इस्तेमाल के बारे में जानकारी ली। उन्होंने चुनाव में पार्टी की तैयारी और राज्य में हो रही हिंसा में मारे गए लोगों के बारे में जानकारी ली। साथ ही यह भी पूछा कि राज्य सरकार इस पर क्या कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें