फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावरकर को सम्मानित करने का प्रस्ताव विधानसभा में खारिज, शिवसेना पर भड़की भाजपा

Wed, 26 Feb 2020 08:40 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क/मुंबई ब्यूरो
विज्ञापन
महाराष्ट्र विधानसभा (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

महाराष्ट्र में विपक्षी दल भाजपा द्वारा मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से सावरकर के सम्मान में विधानसभा में एक प्रस्ताव पेश करने की मांग को विधानसभा अध्यक्ष नाना पटोले ने खारिज कर दिया। जिसके बाद भड़की भाजपा ने शिवसेना पर जमकर निशाना साधा।

विज्ञापन


सावरकर की पुण्यतिथि के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता ‘मी पन सावरकर’ (मैं भी सावरकर) लिखी टोपियां पहन कर सुबह विधानसभा में पहुंचे। विधानसभा अध्यक्ष नाना पटोले ने जैसे ही प्रश्नकाल शुरू करने की बात कही, वैसे ही भाजपा विधायक सुधीर मुगंटीवार ने कहा कि स्वतंत्रवीर सावरकर की पुण्यतिथि पर उन्हें याद करना सदन की कार्यवाही शुरू करने जितना ही आवश्यक है।

मुगंटीवार ने कहा कि यह बालासाहेब ठाकरे की इच्छा थी और इस मांग में कोई राजनीति नहीं है। ऐसा प्रस्ताव लाने के लिए सरकार हमें मजबूर नहीं करे। वहीं भाजपा के सदस्य की मांग को अनसुनी करते हुए पटोले ने प्रश्नकाल जारी रखा।
विज्ञापन


पहले भारतरत्न दो उसके बाद करेंगे अभिनंदन- परब

शिवसेना महाराष्ट्र में कांग्रेस और एनसीपी के साथ मिलकर सरकार चला रही है। कांग्रेस वीर सावरकर का अपमान करती रही है। इसलिए सदन में शिवसेना ने भी वीर सावरकर के सम्मान में प्रस्ताव लाए जाने की मांग का समर्थन नहीं किया। संसदीय कार्य मंत्री अनिल परब ने कहा कि वीर सावरकर को पहले भारत रत्न दो, उसके बाद हम अभिनंदन प्रस्ताव मंजूर करेंगे।

सावरकर को भारतरत्न देने में अड़चन क्यों- अजीत पवार

उप मुख्यमंत्री अजीत पवार ने कांग्रेस से इतर अपना मत व्यक्त करते हुए कहा कि वीर सावरकर की देशभक्ति को लेकर किसी के मन में शंका नहीं है। वे महान नेता थे। देश के लिए उनके योगदान को राष्ट्र भूल नहीं सकता। पिछली सरकार ने 20 अगस्त 2018 तथा 12 जनवरी 2019 को दो बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भेजकर वीर सावरकर को भारत रत्न देने की मांग की थी। आखिर, सावरकर को भारतरत्न देने में क्या अड़चन है।

भाजपा की इस मांग को शिव सेना को घेरने के प्रयास के तौर पर देखा जा रहा है, जिसने वैचारिक रूप से एकदम विपरीत दल कांग्रेस और एनसीपी के साथ मिल कर राज्य में सरकार बनाई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें