फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: गांव वालों ने भाजपा विधायक के फाड़े कपड़े, हाथियों के हमले से खफा थे लोग

Mon, 21 Nov 2022 11:52 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चिकमंगलूर

सार

यह घटना हल्लेमने गांव में हुई। विधायक कुमारस्वामी गांव में हाथी के हमले में एक महिला की मौत के बाद उसके परिजनों से  मिलने गए थे। गांव के लोगों का आरोप है कि विधायक ने हाथियों के हमले का ठीक से जवाब नहीं दिया। 

विज्ञापन
भाजपा विधायक एमपी कुमारस्वामी के कपड़े फाड़े - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक के चिकमंगलूर जिले के मुदिगेरे से भाजपा विधायक एमपी कुमारस्वामी के कपड़े फाड़ने का मामला सामने आया है। एक गांव के कुद्ध लोगों ने उनके साथ दुर्व्यवहार करते हुए उनके वस्त्र फाड़ दिए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें सुरक्षित ले जाया गया। 

विज्ञापन


यह घटना हल्लेमने गांव में हुई। विधायक कुमारस्वामी गांव में हाथी के हमले में एक महिला की मौत के बाद उसके परिजनों से  मिलने गए थे। गांव के लोगों का आरोप है कि विधायक ने हाथियों के हमले का ठीक से जवाब नहीं दिया। 


सीएम बोम्मई ने साधा कांग्रेस पर निशाना
इससे पहले रविवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अपने कार्यकाल के दौरान कांग्रेस ने अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए कुछ नहीं किया। चुनाव में कांग्रेस भाजपा की सुनामी में गायब हो जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बिलारी से लोकसभा का चुनाव जीतने से पहले वादा किया था कि बिलारी के विकास के लिए तीन हजार करोड़ का पैकेज दिलवाएंगी, लेकिन उन्होंने तीन पैसे भी नहीं दिए। आने वाले दिनों में होने वाले चुनाव में जनता कांग्रेस को उसकी करनी का पाठ पढ़ाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें