फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रहे विकास स्वरूप का रुतबा बढ़ा, सचिव बनाए गए

Fri, 12 Jul 2019 11:06 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विकास स्वरुप (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप को मंत्रालय में सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है। वह काउंसलर, पासपोर्ट और वीजा के अलावा प्रवासी भारतीय मामलों को देखेंगे।
विज्ञापन


इससे पहले इस पोस्ट पर संजीव अरोड़ा तैनात थे। उन्होंने 25 फरवरी 2019 को पदभार ग्रहण किया था। इससे पहले संजीव अरोरा लेबनान में भारत के राजदूत थे।

कार्मिक मंत्रालय ने शुक्रवार को जारी एक आदेश में कहा कि भारतीय विदेश सेवा के 1986 बैच के अधिकारी स्वरूप इस समय ओटावा में भारत के उच्चायुक्त हैं।

आदेश के अनुसार उन्हें विदेश मंत्रालय (दूतावास संबंधी, पासपोर्ट, वीजा और प्रवासी भारतीय मामलों का) सचिव नियुक्त किया गया है। यह आदेश एक अगस्त 2019 से लागू होगा।
विज्ञापन

 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें