फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी अपराधी पर कैसे होती है इनाम की घोषणा, कहां से आता है पैसा और कौन तय करता है रकम

Sat, 11 Jul 2020 11:15 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सिर पर इनाम रखने का तरीका - फोटो : iStock
विज्ञापन

पांच लाख का इनामी कुख्यात बदमाश विकास दुबे शुक्रवार को एनकाउंटर में मारा गया। विकास उत्तर प्रदेश के आठ पुलिसकर्मियों की हत्या का आरोपी था। उसे मध्यप्रदेश के उज्जैन में गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद यूपी एसटीएफ उसे कानपुर ला रही थी। कानपुर जिले से दो किलोमीटर दूर एसटीएफ की गाड़ी पलट गई। जिसके बाद विकास दुबे ने पुलिसकर्मियों के हथियार छीनकर भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने विकास को मुठभेड़ में मार गिराया।

विज्ञापन


विकास दुबे पर पांच लाख का इनाम घोषित किया गया था। अब सवाल यह उठता है कि कोई अपराधी, इनामी बदमाश कैसे बनता है? इनामी रकम कौन तय करता है? अपराधियों पर इनाम की राशि कैसे तय होती है? पैसा कहां से आता है और पकड़वाने पर इनाम कैसे मिलता है? चलिए जानते हैं इसके बारे में पूरी जानकारी। 

कैसे घोषित होता है इनाम?

  • कानून में किसी भी बदमाश पर इनाम घोषित करने का कोई प्रावधान नहीं है। 
  • प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत किसी भी बदमाश पर इनाम घोषित किया जाता है। 
  • पुलिस अधिकारी इनाम की घोषणा कर सकते हैं लेकिन हर अधिकारी के पास एक सीमा होती है। 
  • कानून व्यवस्था राज्य सरकार के अंतर्गत आती है, तो राज्य ही इनाम की घोषणा पर फैसला लेते हैं। 
  • थानाध्यक्ष द्वारा भी इनाम की घोषणा की जा सकती है लेकिन अपने स्तर पर यानी एक छोटी रकम तक। 
  • एसपी और डीआईजी भी अपने स्तर पर इनाम की रकम की घोषणा कर सकते हैं। 
  • हर अधिकारी अपने वित्तीय आवंटन के हिसाब से इनाम की रकम की घोषणा कर सकता है। 
  • जब बड़े इनाम की घोषणा की जाती है तो राज्य सरकार भी इसमें शामिल हो जाती है। 

विज्ञापन

भारत में इन अपराधियों पर सबसे ज्यादा इनाम

  • भारत में सबसे ज्यादा लगभग ढाई करोड़ रुपये का इनाम मुफाला लक्षमण राव उर्फ गणपति पर रखा गया है।
  • दूसरे नंबर पर अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम है जिसपर 25 लाख रुपये का इनाम है। 
  • तीसरे नंबर पर वीरप्पन था जिसपर 20 लाख रुपये के इनाम की घोषणा की गई थी। 


दुनिया में इन अपराधियों पर सबसे ज्यादा इनाम

  • 2008 मुंबई आतंकवादी हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर अमेरिका ने सात करोड़ रुपये के इनाम की घोषणा कर रखी है। 
  • दुनिया में सबसे ज्यादा 170 करोड़ रुपये का इनाम अमेरिका ने अल कायदा के मुखिया अहमद-अल-जवाहिरी के ऊपर कर रखा है। 
  • ओसामा बिन लादेन पर भी अमेरिका ने लगभग 170 करोड़ रुपये की रकम की घोषणा की थी। 
  • रुस ने 2015 में फ्लाइट को बम से उड़ाने वालों का पता बताने के लिए लगभग 350 करोड़ रुपये के इनाम की घोषणा की थी। 


कैसे दी जाती है इनाम की रकम?

  • अपराधी का पता बताने वाले को इनाम की रकम तो दी जाती है लेकिन उसका नाम और अन्य जानकारी सार्वजनिक नहीं की जाती है।
  • बदमाश का पता बताने वाले का नाम गुप्त रखा जाता है जिससे उसे या उसके परिवार को कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें