फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास दुबे हर महीने कमाता था एक करोड़ रुपये, ईडी कर रही पैसों की जांच

Tue, 14 Jul 2020 12:48 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विकास दुबे को मध्यप्रदेश पुलिस ने गिरफ्तार किया था - फोटो : ANI
विज्ञापन

पुलिस मुठभेड़ में 10 जुलाई को मारे गए उत्तर प्रदेश के कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे ने एक महीने में एक करोड़ रुपये कमाए। यह जानकारी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों ने दी। ईडी ने कहा कि दुबे एक सामान्य जिंदगी जीता था। उसे भव्य जीवनशैली में जीना अच्छा नहीं लगता था। इसी वजह से जांच एजेंसी को उसके पैसे का पता लगाने में काफी परेशानी हो रही है।

विज्ञापन

गैंगस्टर सामान्य कपड़े पहना करता था और उसके बैंक अकाउंट में भी बहुत ज्यादा पैसा नहीं है। ईडी अब दुबे के करीबी सहयोगियों और कुछ अन्य के बैंक खातों की जांच कर रहा है। ईडी के सूत्रों के अनुसार, दुबे ने 90 लाख और 1.20 करोड़ रुपये के लगभग पैसे कमाए थे। लेकिन उसने कभी भी विदेश यात्राओं पर पैसे खर्च नहीं किए और न ही महंगा सामान खरीदा।


हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार ईडी उन मूक निवेशकों का भी पता लगाने की कोशिश कर रहा है, जो दुबे के फंड का प्रबंधन करते थे। सूत्रों का कहना है कि उन लोगों की सूची तैयार की जा रही है, जिनमें कारोबारी भी शामिल हैं, जो गैंगस्टर के करीबी थे।
विज्ञापन




यह भी पढ़ें- Vikas Dubey: कांस्टेबल के थप्पड़ मारने पर विकास दुबे ने कहा था- यूपी में होता तो घर में आग लगवा देता
 
दुबे उस मामले में मुख्य अभियुक्त था जिसमें तीन जुलाई को कानपुर के बिकरू गांव में आठ पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। ये सभी पुलिसकर्मी उस टीम का हिस्सा थे जो दुबे को अपहरण और हत्या के प्रयास मामले की शिकायत मिलने पर उसे गिरफ्तार करने के लिए पहुंचे थे।
 
पुलिसवालों को गोली मारने के बाद गैंगस्टर घटनास्थल से फरार हो गया था और पांच दिनों तक पुलिस से बचता रहा। आखिरकार नौ जुलाई को उसे मध्यप्रदेश के उज्जैन में स्थित महाकाल मंदिर से गिरफ्तार किया गया। इसके बाद उसे उत्तर प्रदेश पुलिस को सौंप दिया गया था। जो उसे सड़क मार्ग के जरिए कानपुर ला रही थी।
विज्ञापन

 
पुलिस ने अनुसार, 10 जुलाई की सुबह कानपुर के नजदीक बारिश के कारण पुलिस की गाड़ी पलट गई। मौके का फायदा उठाकर दुबे ने पुलिसकर्मी की बंदूक छीनकर भागने की कोशिश की। उसे चेतावनी दी गई लेकिन वह नहीं रुका और उसने पुलिस पर गोली चलाई। जवाबी कार्रवाई में उसकी मौत हो गई।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें