फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकसित भारत संकल्प यात्रा: पीएम मोदी आज लाभार्थियों से करेंगे बातचीत, पांचों राज्यों में दिखाएंगे हरी झंडी

Sat, 16 Dec 2023 02:13 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा कि कार्यक्रम के दौरान मोदी राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में यात्रा को हरी झंडी भी दिखाएंगे। इसमें कहा गया है, 'देशभर से हजारों विकसित भारत संकल्प यात्रा लाभार्थी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।
विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' के लाभार्थियों से बातचीत करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा कि कार्यक्रम के दौरान मोदी राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में यात्रा को हरी झंडी भी दिखाएंगे।
विज्ञापन


इसमें कहा गया है, 'देशभर से हजारों विकसित भारत संकल्प यात्रा लाभार्थी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में केंद्रीय मंत्री, सांसद, विधायक और स्थानीय स्तर के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।'

पीएम के साथ होगी तीसरी बातचीत
कार्यक्रम के लाभार्थियों के साथ प्रधानमंत्री की यह तीसरी बातचीत होगी। विकसित भारत संकल्प यात्रा पूरे देश में सरकार की प्रमुख योजनाओं की संतृप्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की जा रही है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि इन योजनाओं का लाभ सभी लक्षित लाभार्थियों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें