बैंकों का 9 हजार करोड़ रुपया डकारने के आरोपों से घिरे शराब व्यवसायी विजय माल्या ने अब राजनीतिक लहजे में राजनीतिक दलों पर निशाना साधना शुरू कर दिया है।
शुक्रवार सुबह सुबह किए गए ट्वीट में माल्या ने पूर्व की यूपीए और मौजूदा एनडीए सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह दोनों के बीच फुटबाल बनकर रह गए हैं। माल्या ने कहा कि फुटबाल के इस मैच में कोई रेफरी भी नहीं है और इसका खामियाजा उन्हें ही भुगतना पड़ रहा है।
सुबह किए गए ट्वीट में माल्या ने आरोप लगाया कि सीबीआई ने उनके खिलाफ जांच के दौरान कुछ खास ईमेल ही लीक किए जिनसे मीडिया और लोगों के सामने उनकी छवि खराब हो। माल्या ने कहा सीबीआई के आरोपों पर मैं हैरान हूं। पुलिस और सीबीआई को क्या बिजनेश और इकोनॉमी की परख है।