फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात: 26 दिसंबर को विजय रुपाणी का शपथ ग्रहण, फिर बनेंगे मुख्यमंत्री

Mon, 25 Dec 2017 11:04 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
विज्ञापन
विजय रुपाणी और नितिन पटेल - फोटो : PTI
विज्ञापन
गुजरात में मुख्यमंत्री पद के लिए शपथ ग्रहण समारोह 26 दिसंबर को होगा। सीएम पद के लिए चुने गए विजय रुपाणी और डिप्टी सीएम चुने गए नितिन पटेल को गांधीनगर सचिवालय ग्राउंड में सुबह 11 बजे शपथ दिलवाई जाएगी। इससे पहले खबरें थी कि यह शपथ ग्रहण 25 दिसंबर को होगा।
विज्ञापन

  Swearing in ceremony to take place at Gandhinagar Sachivalaya Ground on 26th December, 11 AM; Vijay Rupani set to become CM and Nitin Patel Deputy CM #Gujarat (File pic) pic.twitter.com/vBxEauvRty — ANI (@ANI) December 23, 2017

बता दें कि शुक्रवार को गांधीनगर में भाजपा विधायक दल की बैठक में रुपाणी को सीएम चुना गया। केंद्रीय पर्यवेक्षकों वित्त मंत्री अरुण जेटली और भाजपा महासचिव सरोज पांडे की मौजूदगी में नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक हुई, जिसमें भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के करीबी 61 वर्षीय रुपाणी को सर्वसम्मति से नेता चुन लिया गया।  
विज्ञापन

आनंदीबेन पटेल को हटाए जाने के बाद रुपाणी को पिछले साल अगस्त में राज्य की बागडोर सौंपी गई थी। रुपाणी जैन समुदाय से आते हैं जिसकी गुजरात में आबादी करीब 5 फीसदी है। पहले ऐसी अटकलें थीं कि चुनाव में कम सीटें आने की वजह से रुपाणी की जगह किसी नए चेहरे को मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। लेकिन पार्टी हाईकमान ने रूपाणी पर ही भरोसा जताया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें