बैंकों से कर्ज लेकर जमा नहीं करके मुश्किल में फंसे शराब कारोबारी विजय माल्या ने अपने बेटे सिद्धार्थ माल्या का बचाव किया है। उन्होंने खुद पर लगे आरोपों से अपने बेटे को अलग बताया है।
माल्या ने ट्वीट करके कहा कि जो भी आरोप उन पर लग रहे हैं उसका उनके बेटे सिद्धार्थ माल्या से कोई लेना-देना नहीं है। सिद्धार्थ का विवादों से कोई लेना-देना नहीं है।
माल्या ने कहा कि मेरे बेटे पर निशाना साधना, उन्हें गाली देना बंद किया जाए। सिद्धार्थ का मेरे कारोबार से कोई लेना-देना नहीं था। अगर गाली देना है तो मुझे दीजिए लेकिन मेरे बेटे को बख्श दीजिए।
My son Sid does not deserve all this hatred and abuse. He has had nothing to do with my business. Shower abuse on me if you must but not him— Vijay Mallya (@TheVijayMallya) March 29, 2016