कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी और कांग्रेस के ट्विटर अकाउंट के बाद अब उद्योगपति विजय माल्या का अकाउंट हो गया है। अकाउंट हैक करने वाले ने अपना नाम 'लिजियन' बताया। विजय माल्या ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी कि किसी ने उनका ट्विटर और ई-मेल अकाउंट हैक कर लिया है। माल्या ने बताया कि हैकर ट्वीट हैक कर उन्हें ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रहा था।
माल्या का ट्विटर अकाउंट हैक होने के बाद शुक्रवार सुबह कई ट्वीट किए गए। इन ट्वीट में हैकर्स ने विजय माल्या के ईमेल, ट्विटर, यू-ट्यूब, स्काइप पर बने अकाउंट के आईडी और पासवर्ड की लोगों की जानकारी दी। इतना ही नहीं हैकर्स ने विजय माल्या के बैंक खातों की डिटेल और पासवर्ड भी ट्विट किया और कहा कि यह माल्या के बैंक खातों की से जुड़ी सारी जानकारी और पासवर्ड है।
माल्या ने इस बीच ट्वीट कर कहा कि उनका अकाउंट हैक कर लिया गया है और उन्हें ब्लैकमेल भी करने की कोशिश की जा रही थी।
Outfit called Legion has hacked my e-mail accounts and are blackmailing me !! What a joke.
— Vijay Mallya (@TheVijayMallya) December 8, 2016