फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माल्या ने सुप्रीम कोर्ट से की पेशकश, सितंबर तक लौटा दूंगा 4000 करोड़

Wed, 30 Mar 2016 03:38 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
उद्योगपति विजय माल्या और किंगफिशर एयरलाइंस ने सुप्रीम कोर्ट के सामने 4000 करोड़ रुपए का कर्ज इस साल सितंबर तक लौटाने की पेशकश की है। पीटीआई के अनुसार सीलबंद लिफाफे में ऐसी पेशकश की गई है।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने माल्या के ख‌िलाफ केस करने वाले 17 बैंको के समूह को एक हफ़्ते के अंदर अपना जवाब देने को कहा है। माल्या पर बैंको का 9000 करोड़ रुपये का कर्ज़ है।

जब ये मामला भड़का तो अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी ने 9 मार्च को सुप्रीम कोर्ट को बताया था कि माल्या 2 मार्च को ही देश छोड़ चुके हैं। बैंकों ने माल्या का पासपोर्ट जब्त करने संबंधी याचिका सुप्रीम कोर्ट में दी थी।
विज्ञापन


माल्या ने ट्वीट कर कहा था, “मैं अंतरराष्ट्रीय कारोबारी हूं। मैं भारत आता-जाता रहता हूं। मैं भारत से भागा नहीं हूं और न ही मैं भगोड़ा हूं।”

बैंकों ने कर्ज वसूली ट्रिब्यूनल में कर्ज़ नहीं चुकाने को लेकर माल्या के ख़िलाफ़ कार्रवाई की अपील की थी। जिसके बाद अमरीकी कंपनी डियाजिओ से मिले 7।5 करोड़ डॉलर यानी करीब 504 करोड़ रुपए निकालने पर रोक लग गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें