विजय दिवस के मौके पर 1971 की लड़ाई में जान गंवाने वाले सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई, इसके लिए दिल्ली और मुंबई में अलग-अलग जगह कार्यक्रम हुए। दिल्ली में रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण, आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत, नौसेना प्रमुख सुनील लांबा और एयर चीफ मार्शल बीरेंद्र सिंह धनोहा मौजूद थे। इसके अलावा मुंबई में हुए कार्यक्रम में आर्मी के कई अधिकारियों और जवानों ने हिस्सा लिया था।
ये है ‘पूर्वी पाकिस्तान’ के बांग्लादेश बनने की पूरी कहानी
बता दें कि हर साल 16 दिसंबर को विजय दिवस मनाया जाता है, इसी दिन भारतीय सेना ने पाकिस्तान को युद्ध में हराया था। भारत ने यह युद्ध बांग्लादेश मुक्ति वाहिनी के साथ मिलकर लड़ा था। इसी युद्ध में मिली हार के बाद पूर्वी पाकिस्तान को बांग्लादेश बनाया गया था।
इस दिन पाकिस्तान के जनरल अमीर अबदुल्लाह खान नाजी ने अपने 93 हजार फौजियों के साथ भारत और बांग्लादेश मुक्ति वाहिनी के सामने समर्पण कर दिया था। दोनों की सेनाओं का नेतृत्व जनरल जगजीत सिंह अरूहा कर रहे थे।
#Delhi: On #VijayDiwas, Defence Minister Nirmala Sitharaman, Army chief Gen Bipin Rawat, Chief of Naval Staff Admiral Sunil Lanba & Chief of Air Staff Air Chief Marshal Birender Singh Dhanoa pay tributes to soldiers who lost their lives in 1971 Indo-Pak war at Amar Jawan Jyoti. pic.twitter.com/AKSzG7QVsa— ANI (@ANI) December 16, 2017