सकल जैन समाज के अध्यक्ष और पूर्व सासंद विजय दरदा ने शनिवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सांसद महुआ मोइत्रा की ओर से लोकसभा में जैन समुदाय को लेकर की गई टिप्पणी को लेकर आलोचना की और माफी की मांग उठाई।
विज्ञापन
मोइत्रा ने लोकसभा में तीन फरवरी को अपने भाषण के दौरान अहमदाबाद की गलियों में मांसाहारी भोजन की बिक्री पर प्रतिबंध का उल्लेख करते हुए जैन समुदाय का जिक्र किया था। हालांकि इस प्रतिबंध को बाद में वापस ले लिया गया था।
पूर्व राज्यसभा सदस्य दरदा ने एक बयान में कहा कि टीएमसी सांसद का यह बयान अपमानजनक और बेहद आपत्तिजनक है। उन्हें जैन शिक्षाओं और प्रथाओं को समझना चाहिए और भावनाओं को आहत करने के लिए माफी मांगनी चाहिए।